फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sir, there are two and a half kg cuts in quintals

साहब, क्विंटल में ढाई किलो की कर रहे कटौती

Sun, 27 Dec 2020 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Sir, there are two and a half kg cuts in quintals
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना में रविवार की शाम को जनपद के नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम ने भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित हाट शाखा के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। नोडल अफसर ने किसानों से फोन पर बात कर उनकी राय जानी। किसानों ने उनसे शिकायत किया कि प्रति क्विंटल ढाई किलो धान की कटौती की जा रही है। क्रय केंद्र पर पुराने बोरों में धान भरा गया पाया। बोरों पर कोडिंग नहीं पाया। नोडल अफसर ने एसएमआई से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश आरएमओ को दिया।
विज्ञापन

नोडल अफसर मुकेश मेश्राम ने कस्बे के हाट शाखा क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। वहां पहुंचने पर उन्होंने धान बेंच चुके तुलसीपुर गांव के किसान चन्द्रमा यादव से मोबाइल पर बात कर धान बेचने में हुई असुविधाओं के बारे में पूछा। किसान ने बताया कि प्रति क्विंटल ढाई किलो धान कटौती की गई है। यह सुनते ही नोडल अफसर ने एसएमआई पर एफआईआर दर्ज कराने को कहा। तब एसएमआई अनुपमा त्रिपाठी ने किसान से फिर बात कराया तो नोडल अफसर ने उनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

चलिसवां गांव के किसान राममूरत किसान ने बताया कि उनसे एक किलो धान की कटौती की गई है। जिन बोरो मे धान खरीद कर रखा जा रहा था, वह काफी पुराने थे उन पर कोडिंग भी नहीं है। जो धान खरीदा गया है। वह 15 दिन से डंप पड़ा है, मिलर उसकी उठान नहीं की जा रही है। नोडल अफसर ने धान की तत्काल उठान कराने या उसे बदलने का निर्देश आरएमओ को दिया। नोडल अफसर ने कहा कि पहले नये बोरों का उपयोग कीजिये, कम होने पर ही पुराने बोरो का उपयोग किया जाये। 14 दिसम्बर को जिन किसानों से धान की खरीद की गई है उनमें लगभग 24 किसानो का भुगतान अभी तक नहीं हुआ पाया। धान को चालने वाला चलना टूटा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर एसएमआई अनुपमा त्रिपाठी ने बताया कि इसका उपयोग नहीं होता है। इस प्रकार धान क्रय केन्द्र पर काफी कमिया पाई गई। जिनका स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय सीडीओ राम सिंह, एडीएम केहरी, जिलापूर्ति अधिकारी हिमांशु द्विवेदी, डीडीओ वीएस राय, पुलिस उपाधीक्षक नंदलाल, तहसीलदार संजीव कुमार यादव सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed