फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   shradhanjali mulayam

अब कौन उठाएगा संसद में समाजवाद की बुलंद आवाज

Tue, 11 Oct 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
shradhanjali mulayam
मऊ। सपा संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की सोमवार की सुबह निधन की खबर जिले में मिली तो सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्तब्ध रहे गए। उनके आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। विरोधी दलों के नेताओं तक ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया। कई कार्यकर्ता तो फफक पड़े। मुलायम सिंह यादव के निधन से राजनेता, व्यापारी, बुनकर, किसान, छात्र, अधिवक्ता, महिलाएं सभी गमगीन हो गए। सभी ने एक स्वर से कहा कि समाजवाद के लिए आजीवन लड़ने वाला प्रखर पुरोधा चला गया। कहा कि अब इनकी आवाज संसद में कौन उठाएगा। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव, शैलेंद्र यादव साधू, पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, तय्यब पालकी, विधायक दारा सिंह चौहान, राजेंद्र कुमार, पूर्व एमएलसी राम जतन राजभर, पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, ब्लाक प्रमुख डा. राम कृष्ण यादव, दूधनाथ यादव, डा. जेपी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, लालबहादुर यादव, रविंद्र यादव सहित सैकड़ों नेता उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए सैफई के लिए रवाना हो गए।सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें मुलायम सिंह यादव के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही अधिवक्ता हित में किए गए कार्यों को याद किया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर शोक में पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस मौके पर बार के अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल, महामंत्री ऋषिकेश सिंह, हरिद्वार राय, लालज पांडेय, सूर्यनाथ यादव, राकेश मिश्रा, जेएन द्विवेदी ने उनके निधन पर शोक संवेदन व्यक्त की
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed