{"_id":"570a95024f1c1be16ac810c8","slug":"seven-families-from-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से सात परिवारों की 35 मड़इयां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से सात परिवारों की 35 मड़इयां राख
BEARU, AMAR UJALA, MAU
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर नकिहवा गांव में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में रिहायशी मड़ई में आग लगने से झुलसी महिला।
मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर के नकिहवा पुरवे में रविवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में सात परिवारों की 35 रिहायशी मड़इयां जल गई। आग से गेना पत्नी राजू अपने बच्चे को बचाने में झुलस गई। एसडीएम डीएस पाठक ने भी मौके पर पहुंचकर अगलगी से पीड़ित लोगों को सहायता का आश्वासन दिया।
मधुबन क्षेत्र में रविवार को धर्मपुर के नकिहवा पुरवे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें रामसमुझ के घर से एकाएक आग की लपटें निकलने लगीं। चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। सभी लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर भागने लगे तो कुछ लोगों ने पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग की लपटों को देख आसपास के गांव वाले भी मौके पर पहुंच कर हैंडपम्प व बोरिंग चालू कर पानी फेंकना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।
आग में रामसमुझ की सात, सकली की पांच, रामसरीख और लखराज की चार-चार, सिहांसन व झब्बूलाल यादव की पांच-पांच मड़इयां जल गईं। इसके अलावा मड़ाई के लिए रखा श्यामदेव का 150, रामू का 100 बोझ गेहूं की फसल भी जल गई। उप जिलाधिकारी डीएस पाठक ने बताया कि जिनके घर जले हैं, उन्हें आर्थिक सहायता दो दिन के भीतर दे दी जाएगी। सूरजपुर संवाददाता के अनुसार रविवार को हासापुर गांव के सिवान में हरिशंकर मौर्या की एक बीघा फसल शार्ट-सर्किट से जलकर राख हो गई।