{"_id":"611ff1c88ebc3e79e244fe5e","slug":"satish-chandra-lashed-out-at-bjp-sp-mau-news-vns607062025","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सपा पर जमकर बरसे सतीश चंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सपा पर जमकर बरसे सतीश चंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन (मऊ)। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को भाजपा-सपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही दोनों पार्टियों ने ब्राह्मणों को लुभाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विकास का दावा करने वाली सरकार में बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है। राष्ट्रीय महासचिव खीरीकोठा में प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम स्थल पर करीब ढाई घंटे विलंब से पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में अपराध का बोलबाला है। महिलाएं घर से निकलने में डर रही हैं। बहन मायावती के शासनकाल में महिलाएं रात के 12 बजे भी बिना किसी डर के घर से बाहर निकलती थीं। कहा कि विधानसभा चुुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा भी सपा के अखिलेश यादव के नक्शे कदम पर चलते हुए ब्राह्मण और अनुसूचित समाज को निशाने पर ले रही है। कहा कि बसपा ने सदैव ब्राह्मण हित में कार्य किया। पार्टी ने 85 लोगों को चुनाव में उतारा था। इसमें 45 लोग चुनाव जीतकर आए।
प्रदेश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों को घर से निकालकर कभी गाड़ी रोककर तो कभी गाड़ी पलटवाकर गोली मारी जा रही है। कहा कि उन्नाव, कन्नौज, लखनऊ, फर्रुखाबाद के ब्राह्मण समाज के लोगों पर कोई न कोई धारा लगाकर गोली मारी गई। कहा कि ब्राह्मण, अनुसूचित जाति, पिछड़े और अल्पसंख्यक मिलकर भाजपा को प्रदेश से बाहर कर देंगे। कहा कि प्रदेश में भय का माहौल है। भाजपा परशुराम के वंशजों को प्रताड़ित करने की कोशिश कर रही है। इससे पूर्व मंच पर पहुंचने पर रमेश तिवारी, घोसी सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह, संजय वर्मा आदि ने बसपा के राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस दौरान आयोजक रमेश तिवारी, बसपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार राजू, पूर्व मंत्री नकूल दुबे, कपिल मिश्रा, पूर्व एमएलसी अरुण दिवेदी, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह, मंडल प्रभारी अरुण पाठक, मधुबन विधानसभा प्रभारी नीलम सिंह कुशवाह, हरीचंद्र गौतम, मुख्य सेक्टर प्रभारी आजमगढ़ इंदरराम, हरीचंद्र गौतम आदि मौजूद थे।