फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saryu desperate to touch the red mark

लाल निशान छूने को सरयू बेताब

Sat, 14 Aug 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Saryu desperate to touch the red mark
दोहरीघाट में उफनाई घाघरा नदी। - फोटो : MAU
दोहरीघाट। सरयू नदी अब लाल निशान छूने को बेताब है। नदी शनिवार को दोपहर में खतरा बिंदु से महज पांच सेटीमीटर नीचे थी। ऐसे में जलस्तर में लगतार वृद्धि से तटवर्ती इलाकों के लोगों में दहशत बढ़ गई है। गौरीशंकर घाट पर शुक्रवार को जलस्तर 69.80 मीटर दर्ज किया गया था जबकि शनिवार को जलस्तर 69.85 मीटर पर रहा। इस तरह चौबीस घण्टे में नदी का जलस्तर पांच सेमी बढ़ा है। प्रचंड लहरों से बंधों पर नदी का दबाव काफी बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से से ऐतिहासिक धरोहरों मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, डीह बाबा का मंदिर, लोक निर्माण का डाक बंगला, हनुमान मंदिर तथा शाही मस्जिद पर खतरा बढ़ गया है। वहीं तटवर्ती इलाके धनौली रामपुर, नईबाजार, नवली, चिऊटीडांड, पतनई, सरया, बीबीपुर, गोधनी, ठाकुर गांव, गौरीडीह, कोरौली, बेलौली, पाऊस, महुआ बारी, ठीकरहिया, महाबारी, रसूलपुर, सूरजपुर आदि गांवो में पानी घुसने के डर से लोग भयभीत हैं। मधुबन : देवारा क्षेत्र के 30 गांव पानी से घिरे हुए हैं। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में नावों की कमी से लोग मुश्किलों में हैं। अहिरुपुर और लौवासाथ के बीच पुल के नीचे फाटक न लगाने से हाहा नाला का पानी बंधे से दक्षिणी क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में फैल गया है। जिससे तिघरा, बिसेन दुबारी, अम्मा भेलउर सहित कई गांवों में बाढ़ के पानी से चकमार्ग और सड़कें डूब गई हैं। उधर, उपजिलाधिकारी लालबाबू दूबे बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं, समाज सेवी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्रियों का वितरण भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed