फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sadhguru Maharaj inaugurated the ten-day Adishakti Akhand Mahayagya

Mau News: सद्गुरु महराज ने किया दस दिवसीय आदिशक्ति अखंड महायज्ञ का शुभारंभ

Tue, 23 Sep 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Sadhguru Maharaj inaugurated the ten-day Adishakti Akhand Mahayagya
दोहरीघाट में अंतरराष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम पर शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मातेश्वरी परिवार द्व
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोहरीघाट। सरयू नदी के तट पर अंतरराष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन मातेश्वरी परिवार की तरफ से 10 दिवसीय आदि शक्ति अखंड महायज्ञ शुरू हुआ।
दूर दराज सहित विभिन्न जनपदों के साथ अन्य प्रांतों से चल कर आए भक्तों के मौजूदगी में परिवार के संस्थापक सद्गुरु महराज ने 10 दिवसीय आदिशक्ति अखंड महायज्ञ का शुभारंभ किया। सबसे पहले सद्गुरु जी महराज ने हवन कुंड में मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलित कर हवन किया।
विज्ञापन

धाम पर उमड़े श्रद्धालुओं ने अपने कलश में मां सरयू को प्रणाम करते हुए जल भरकर फिर से धाम पर आकर हवन कुंड का 21 बार परिक्रमा कर अपने कलश को प्रतिष्ठापित कर दीप प्रज्ज्वलित किए। धाम के आचार्य अत्री ने बताया कि यह हवन कार्यक्रम अनवरत बारी-बारी आचार्यों द्वारा दस दिन तक चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बीच में 24 सितंबर को मां लक्ष्मी 28 सितंबर को मां कालरात्रि की विशेष पूजन कार्यक्रम चलेगा। तीन अक्तूबर को समापन और मां का भंडारा कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। भक्तों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed