फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   RSS took out the path movement

Mau News: आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

Sun, 26 Mar 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
RSS took out the path movement
मऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर की ओर से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय नववर्ष पर शनिवार की देर शाम पथ संचलन एवं एकत्रीकरण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा की। कार्यक्रम का प्रारंभ शीतला माता मंदिर से प्रारंभ हुआ, जहां से हजारों स्वयंसेवक गणवेश में पथ संचलन करते हुए मिर्जाहादीपुरा चौराहा, औरंगाबाद, घास बाजार, सदर चौक एवं बालनिकेतन, सहादतपुरा होते हुए बस स्टेशन पहुंचे। पथ संचलन टोली के आगे आगे नगरपालिका की टीम टैंकर से सड़क पर पानी का छिड़काव करा रही थी। नगर में दर्जनों जगहों पर नागरिकों ने पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों के ऊपर पुष्प वर्षा कर स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव वर्ष का उत्सव मनाने हम सभी यहां एकत्रित हुए हैं। भारत उत्सव का देश है। इनमें से संघ छह उत्सव मनाता है, जिसमें एक उत्सव है वर्ष प्रतिपदा जो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन आता है। यह दिन भारत और हिंदू समाज के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि वर्ष प्रतिपदा के दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ था। यही दिन भगवान झूलेलाल जी की जयंती है। यही सृष्टि के आरंभ का दिन है, इसी दिन विक्रमी संवत का प्रारंभ होता है और इसी दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक परम पूज्य डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा कि हमें विश्वामित्र की भूमिका में आना होगा और भारत के भाग्य को बदलने के लिए समाज में राम रूपी किशोरों को खोजना होगा, तभी हम भारत को परम वैभव के शिखर पर पहुंचा सकते हैं। कार्यक्रम में जिला प्रचारक राममोहन, विभाग संघ चालक राम प्रताप, जिला संघचालक नर्वदेश्वर, खंड व नगर कार्यकारिणी जिला व विभाग कार्यकारिणी एवं समाज से आए अनेक स्वयंसेवक शामिल रहे। इस दौरान सीओ सिटी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed