{"_id":"f37ca56e5922c52eb84b487d69a93ec4","slug":"rotary-club-award-the-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी क्लब की पार्टी में पुरस्कृत हुए बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी क्लब की पार्टी में पुरस्कृत हुए बच्चे
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Jan 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान भवन में 31 दिसंबर को बुधवार की रात रोटरी क्लब के तत्वावधान में न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रकांत पांडेय ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताआें में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मेले में बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। नीतू वर्मा को प्रथम, द्वितीय स्थान पर आकर्ष अग्रवाल, तृतीय स्थान पर हुमैरा खान रहीं।
लकी ड्रा में दो पुरस्कार डा.रितेश अग्रवाल और गोपाल वर्मा को दिया गया। मेले में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष शाहिना जमाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
मेला का आयोजन रोटरी क्लब के सौरभ मद्धेशिया, जितेन्द्र , अजीत सिंह, विशाल शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा.पीके गुप्ता, सचिव गिरीराज शरण अग्रवाल, डा.एससी तिवारी, डा.एसएन खत्री, राकेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
उधर, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल के निर्देश पर बृहस्पतिवार को नए वर्ष पर पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान जिले के सभी थानाध्यक्षों ने 11 बजे से तीन बजे तक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 29 संवेदनशील स्थान चेक किए गए। 50 दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का चालान किया गया एवं शमन शुल्क के रूप में 1600 रुपये वसूल किए गए।