फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Late BP Mandal remembered on his birth anniversary.

Mau News: जयंती पर याद किए गए स्व. बीपी मंडल

Wed, 26 Aug 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Late BP Mandal remembered on his birth anniversary.
नगर के बालनिकेतन ​स्थित सपा कार्यालय पर स्व. बीपी मंडल की जयंती पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण करत
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें द्वितीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वर्ष 1978 में जनता पार्टी की सरकार के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने द्वितीय पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया और बीपी मंडल को इसका अध्यक्ष बनाया। इसी के कारण यह आयोग मंडल आयोग के नाम से जाना गया। उन्होंने कहा कि मंडल आयोग ने पिछड़े वर्गों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की सिफारिश की थी। वर्ष 1990 में तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह की सरकार ने इस सिफारिश को लागू किया, जो ऐतिहासिक फैसला था। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीपी मंडल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। बैठक में मुसाफिर यादव, कुद्दूस अंसारी, पंकज उपाध्याय, रामधनी चौहान, चंद्रिका यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed