फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A gathering was held at the Dargah on the occasion of Eid Milad-un-Nabi.

Mau News: दरगाह में ईद मिलादुन्नबी पर हुआ जलसा

Wed, 26 Aug 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
A gathering was held at the Dargah on the occasion of Eid Milad-un-Nabi.
मधुबन में ईद मिलादुन्नबी पर आयोजित इस्लामिक जलसे में तकरीर करते विशेष वक्ता हाफिज कारी अनीसुर्र
तहसील क्षेत्र के दरगाह गांव में सोमवार रात ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में इस्लामिक जलसे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें आलिमों ने पैगंबर हजरत मुहम्मद मुस्तफा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए मुस्लिम समाज के लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने और बुराइयों से दूर रहने की अपील की। विशेष वक्ता हाफिज व कारी अनिसुर रहमान ने कहा कि हजरत मुहम्मद केवल इस्लाम के अनुयायियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए रहमत बनाकर भेजे गए थे।
उन्होंने कहा कि उनके जन्म के समय अरब में कई सामाजिक बुराइयां व्याप्त थीं। बेटियों को जीवित दफन करने जैसी कुप्रथाओं के साथ जुआ, शराब, चोरी और डकैती जैसी बुराइयां भी आम थीं। हजरत मुहम्मद ने इन बुराइयों पर रोक लगाने के साथ लोगों तक इस्लाम की शिक्षाएं पहुंचाईं।
विज्ञापन

जलसे में कमाल अदरवी, जुनैद अदरवी, नौशाद अहमद, मौलाना महबूब आलम शमशी, अजमल रजा, हाफिज यूनुस और हाफिज सलमान ने नात-ए-पाक पेश की। संचालन हाफिज मुहम्मद मुस्लिम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलसे का समापन रात करीब एक बजे हुआ। इस दौरान मौलाना रिजवान अहमद, जिला पंचायत सदस्य आलमगीर उर्फ नन्हे भाई, अमित वर्मा, विनय मद्धेशिया, हाजी सोहबत अली, जावेद अहमद, सोएब अंसारी, बेलाल अहमद और सेराज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed