फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Roadways collided, auto overturned, five injured, one serious

Mau News: रोडवेज ने मारी टक्कर, ऑटो पलटा, पांच घायल एक गंभीर

Thu, 25 Apr 2024 04:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Roadways collided, auto overturned, five injured, one serious
मऊ/ रानीपुर। सरायलखंसी थाना के बड़ागांव-अमारी पुलिया के पास बुधवार सुबह रोडवेज बस ने आटो को पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर से आटो पलट गया और आटो चालक के साथ उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों का एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। बाकी का उपचार हुआ। वहीं घटना के बाद रोडवेज चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

रानीपुर के एकडंगा गांव निवासी ऑटो चालक जय सिंह राव 35 मुहम्मदाबाद गोहना से लेकर मुख्यालय तक ऑटो चलता है। बुधवार सुबह वह मोहम्मदाबाद गोहना से आटो में सवारी लेकर ही मुख्यालय आ रहा था। अभी वह सरायलखंसी के बड़ागांव- अमारी पुलिया के पास पहुंचा ही था कि ऑटो को पीछे से आ रही रोडवेज ने टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार चंद्रपति यादव 75 निवासी धर्मसीपुर, ओमप्रकाश यादव 46 निवासी मखुनी और खुरहट निवासी 48 वर्षीय प्रमिला और 50 वर्षीय लीला घायल हो गईं। शोर सुनकर जब तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते। रोडवेज ड्राइवर फरार हो गया। आनन- फानन में सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां लीला की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद ऑटो चालक और अन्य घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed