{"_id":"64ad97be188ce05036067b66","slug":"river-front-will-be-built-on-tamsa-like-gomti-mau-news-c-20-1-288540-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गोमती की तरह तमसा पर बनेगा रिवर फ्रंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गोमती की तरह तमसा पर बनेगा रिवर फ्रंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की राजधानी स्थित गोमती नदी पर बने रिवर फ्रंट की तर्ज पर शीघ्र ही नगर से होकर गुजरी तमसा नदी के किनारे तमसा रिवर फ्रंट बनेगा। लखनऊ से आई टीम ने डिजाइन फाइनल कर दिया है। नगरपालिका प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। इस योजना के हकीकत में बदलने से जहां जिले की विकास गति तेज होगी। वहीं जिला का पहला पर्यटन स्थल बनने से नगरपालिका का राजस्व भी बढ़ेगा।
नगर पालिका की ओर से नगर के तमसा नदी स्थित बम घाट, मड़ैया घाट, ढेकुलियाघाट, सत्ती घाट तक रिवर फ्रंट विकसित करने की योजना है। नदी के जलस्तर को बढ़ाने को लेकर भी नगर पालिका द्वारा कवायद की जाएगी। जिससे तमसा की धारा चौड़ी हो जाएगी और पर्याप्त पानी रहेगा। प्रथम चरण में प्रदेश के राजधानी स्थित गोमती नदी पर बने रिवर फ्रंट की तर्ज पर तमसा नदी के गायघाट से रेलवे स्टेशन तक नगर का तमसा नदी के किनारे रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। लखनऊ से आई टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर डिजाइन फाइनल कर दिया है। डिजाइन बनने के बाद नगरपालिका प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। प्रस्ताव के अनुसार नगरवासियों के लिए फ्री वॉक-वे, साइकिल ट्रैक, रेस्तरां, बोटिंग सहित तमाम सुविधाएं होगी। इतना ही नहीं यहां अलग-अलग प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे। रिवर फ्रंट का प्रमुख आकर्षण नदी का पानी और रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे होंगे। यहां लोगों के टहलने के लिए सेंटर की सुविधा होगी। इसी तरह से बोटिंग से स्थानीय मछुआरों को योजना से लाभ मिलेगा। इसके अलावा हर घाट को आकर्षक लाइट से सुसज्जित किया जाएगा। युवाओं के लिए घाटों पर ओपन जिम भी बनाया जाएगा। जबकि बुजुर्गों के लिए योगा सेंटर बनाया जाएगा।
तमसा नदी किनारे रिवर फ्रंट बनाने की कवायद चल रही है। डिजाइन बनकर तैयार हो गई है। प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन से प्रस्ताव स्वीकृत होने पर स्टीमेट बनाया जाएगा। महत्वाकांक्षी योजना से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
दिनेश कुमार
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका