फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Revolver shot in the chest

मनबढ़ युवकों का मजाक साथी को पड़ा भारी

Tue, 18 Aug 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 18 Aug 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Revolver shot in the chest
मनबढ़ किस्म के युवकों का आपस में मजाक उनके एक साथी के लिए जान पर भारी पड़ गया। सोमवार की शाम रिवाल्वर के चैंबर में गोली भरकर जैसे ही एक युवक ने अपने साथी मनीष पर तानी, गोली चल गई। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। साथी मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन



गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरायलखंसी पुलिस को दी। मौके  पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की लेकिन घटनास्थल को लेकर ऊहापोह है। घटनास्थल सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव के पास है जो जनपद गाजीपुर के कासिमाबाद के भी काफी करीब है।
विज्ञापन



ऐसे में दोनो थानों की पुलिस तय नहीं कर पा रही कि घटना किस थाना क्षेत्र में हुई। हालांकि घायल को जिला अस्पताल भेज गया, जहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद गांव निवासी 20 वर्षीय मनीष गुप्ता पुत्र लल्लन गुप्ता अपने कुछ साथियों के साथ जनपद में जिला मुख्यालय पर आनलाइन छात्रवृत्ति का फार्म भरने के लिए आया था।


छात्रवृत्ति का फार्म भरकर वह अपने साथियों के साथ घर जा रहा था। रास्ते में सभी रणवीरपुर के पास रुके  और किसी अपने के पास रखी हुई अवैध रिवाल्वर में गोली भरने का प्रयास करने लगे।


 उसकी किसी साथी ने रिवाल्वर के चैंबर में एक गोली भरकर उसे घुमा दिया। और मजाक में ही मनीष  के सीने की तरफ तानकर ट्रायल करने लगा, बीच गोली चल गई। जो सीधे मनीष गुप्ता के सीने में जा लगी।


 गोली लगने के बाद उसके साथी मौके से भाग खड़े हुए। जबकि मनीष चीखने चिल्लाने लगा और लहूलुहान होकर वहीं पर गिर पड़ा। आनन फानन युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे गंभीरावस्था में वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। युवक बीए प्रथम वर्ष का छात्र है।



घटना की सूचना पाकर जिला अस्पताल पर उसके परिवारीजन भी पहुंचे और उसे लेकर वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष सरायलखंसी कृपाशंकर पाठक का कहना है कि गोली कहां चली इसका निर्धारण ठीक से नहीं हो पा रहा है, घटना गाजीपुर क्षेत्र में है कि मऊ में। मामले की जांच पड़ताल चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed