फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Respect of 13 social workers on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर 13 समाजसेवियों का सम्मान

Tue, 27 Jan 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 27 Jan 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Respect of 13 social workers on Republic Day
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मंडलायुक्त एमकेएस संुदरम को परेड की सलामी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने दी।
विज्ञापन



 इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लेने वाले एवं शांति व्यवस्था में अपना सहयोग देने वालों को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने गणतंत्र दिवस पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई पुलिसकर्मियों को मेडल प्रदान किया गया।
विज्ञापन



 जनसमस्याओं के निराकरण में पुलिस को महत्वपूर्ण सहयोग करने वालों में अशोक चिरैयाकोट, मुबारक बड़ागांव घोसी, इब्राहिम सेवक हट्ठी मदारी नगर, वकील अहमद मिर्जामेहदी मोहल्ला दक्षिणटोला, श्रीनिवास राय निवासी डोमनपुरा, इनामउल्ला निवासी शेखवाड़ा, वसी अहमद निवासी वलीदपुर मुहम्मदाबाद गोहना, रवींद्रनाथ यादव निवासी बस्ती बर्सी निधियांव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गत दिनों महासो में हुए रेल हादसे में सराहनीय कार्य करने पर मानिकचंद्र यादव निवासी रानीपुर, रामप्रीत यादव एवं जयकुमार यादव निवासी महांसो को प्रशस्ति पत्र दिया गया।



 परिवार परामर्श केंद्र की अर्चना उपाध्याय निवासी राजाराम, सर्वेश दुबे को सम्मानित किया। थानाध्यक्ष चिरैयाकोट विश्वजीत सिंह, आरक्षी रामविलास यादव, उप निरीक्षक सुशील शुक्ला, आरक्षी बृजेश, उपनिरीक्षक आनंद सिंह, आरक्षी धर्मेंद्र प्रताप, मनीष सिंह,  एजाज अहमद, रजनीश मिश्र, जयप्रकाश यादव, सूर्यनरायन, अमित, संदीप, ब्रजनरायन, फिरोज सिद्दीकी, पंकज सिंह, ओमकार नाथ शुक्ला को मेडल देकर सम्मानित किया।


मंडलायुक्त आजमगढ़ एमकेएस सुंदरम ने परेड करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपया नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed