{"_id":"446a231afbe3a76aaad2aa989b804939","slug":"religious-gathering-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरत मोहम्मद के आदर्श अपनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरत मोहम्मद के आदर्श अपनाएं
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के काजीटोला के मैदान में रविवार की रात जश्ने ईद मौलादुन्नबी के मौके पर जलसे में उलेमा ने हजरत मोहम्मद की शिक्षाओं से पर चलने की बात कही।
कार्यक्रम की शुरूआत कारी आबिद रजा ने कुरआन की तिलावत से की। इसके बाद अफजाल इब्राहीमपुरी, मुहम्मद अरशद खां घोसवी, शकील नेजामी ने बारगाहे रेसालत नअतो का नजराना पेश किया। कार्यक्रम को संबोधित करते डा. लईक फारुकी ने कहा कि हमारे पैगंबर साहब की पाक जिंदगी दुनिया के लिए आदर्श है।
उन्होंने दुनिया में अमीरी-गरीबी, ऊंचनीच, जात पात का फर्क मिटाकर अमन शांति का पैगाम दिया। वहीं मौलाना मुहम्मद अशरफ रजा ने कहा कि पैगंबर साहब ने हमेशा से इंसानियत की बात की। मुफ्ती मुमजाज खां नूरी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में नबी का मिलाद मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्ष मौलाना अजीजुर्रहमान प्रधानाचार्य मदरसा बहरुलउलूम ने किया।