फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Protest

किसानों-गरीबों की समस्याओं के हल की फुरसत नहीं

Wed, 20 May 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Wed, 20 May 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Protest
डीसीएसके पीजी कालेज के निकट मंगलवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। कहा कि प्रधानमंत्री को गरीबों और किसानों की समस्याओं के लिए अपने देश में ही फुरसत नहीं हैं, जबकि वह आए दिन कारपोरेट को फायदा पहुंचाने के लिए विदेशी दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन



इस दौरान भाकपा माले के नेता बसंत कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम जब गिर रहा था तो हमारे देश की तेल कंपनियां अपना घाटा पूरा करने के नाम पर दाम मामूली रूप से क म कीं।
विज्ञापन



इसमें केंद्र सरकार की कारपोरेट घरानों से बहुत बड़ी मिलीभगत है। कहा कि यह दोहरी नीति है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार के आधार पर तेल के मूल्यों में कमी या बढ़ोत्तरी होनी है तो यह शर्त बढ़ने और घटने पर एक समान होनी चाहिए। लेकिन तेल कंपनियों ने सरकार को विश्वास में लेकर अपना उल्लू सीधा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 कहा कि हमारे देश से सस्ता पाकिस्तान और बंगलादेश में डीजल और पेट्रोल है लेकिन भारत सरकार को इसकी परवाह नहीं है। वह तेल कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए ही सत्ता में आई है। कहाकि मोदी सरकार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली होती जा रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिलानंद पांडेय, इसरार रजा, महानंद, साधू यादव, चंद्रदेव राजभर, अनिता चौहान, राजेश भारती आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed