{"_id":"66868bc5a8bec8b42d024935","slug":"protest-against-rahul-gandhi-demand-end-membership-of-parliament-organization-will-registered-fir-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी का विरोध: संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग, फूंका गया पुतला; मु्कदमा दर्ज करवाएगा ये संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी का विरोध: संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग, फूंका गया पुतला; मु्कदमा दर्ज करवाएगा ये संगठन
Thu, 04 Jul 2024 05:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:17 PM IST
सार
Mau News: संसद में राहुल गांधी के दिए गए विवादित बयान के विरोध में गुरुवार को हिंदू जागरण मंच के लोगों ने नाराजगी जताई पुतला फूंका। साथ ही कांग्रेस नेता की संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन
राहुल गांधी का पुतला जलाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर तिराहा पर हिंदू जागरण मंच ने गुरुवार को कांग्रेस नेती राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। साथ ही संगठन के लोगों ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष अतुल राय ने कहा कि राहुल गांधी ने हिंदू समाज को हिंसक कहा है जो विवादित है। हिंदू हमेशा से सहिष्णु रहा है। राहुल गांधी ने देवी देवता को लेकर गलत बयानबाजी की है। कहा कि उन्होंने जो बयान दिया है, उसको लेकर मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
नेता विपक्ष होने के कारण राहुल गांधी को सदन में जिम्मेदारी पूर्वक बयान देना चाहिए। इसी क्रम में अभय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को अपने बयान को लेकर हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश राय, अंजनी सिंह, दीपक सिंह, राहुल जायसवाल, मनीष सिंह, रजनीश पांडेय, संदीप चौहान, उमेश चौहान मौजूद थे।