फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Private hospital was being run without registration

Mau News: बिना पंजीयन के संचालित हो रहा था निजी अस्पताल

Thu, 07 Aug 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Private hospital was being run without registration
रामपुर थाना क्षेत्र के ढिलई फिरोजपुर के पास संचालित निजी अस्पताल की जांच में यह बिना पंजीयन के चलता मिला। अब स्वास्थ्य विभाग अस्पताल के भवन को सीज करने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

इससे पहले इसे प्रकरण में इस मामले में एक डॉक्टर सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर रामपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, ऐसा कोई अस्पताल का पंजीयन उनके विभाग में दर्ज नही है।
विज्ञापन

जल्द ही इसकी रिपोर्ट रामपुर पुलिस को भेज दी जाएगी। कुछ लोगों ने बताया कि यह अस्पताल पहले अलग-अलग जगहों पर संचालित हो रहा था। पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मौत के बाद फरार हो गए थे कर्मचारी
रामपुर थाना क्षेत्र के ढिलई फिरोजपुर बाग स्थित एक अस्पताल में मंगलवार की रात एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। आरोप है कि गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत के आठ घंटे बाद भी इलाज न मिलने से महिला की मौत हुई है। उधर, महिला की मौत होते ही स्टाफ फरार हो गया, जबकि आठ घंटे बाद जिला मुख्यालय के किसी निजी अस्पताल के पहुंचे डॉक्टर को परिजनों से पकड़ लिया था, जहां डाक्टर को परिजनों ने पिटाई कर दी थी। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लेकर थाने ले आई। उधर इस मामले में मृतका के ससुर की तहरीर पर डॉक्टर सहित तीन लोगो के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed