Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   List of 134 examination centers released on the UP Board website; 35 of these are newly established.

Mau News: यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर 134 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, इनमें 35 नए बने

Wed, 18 Nov 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
List of 134 examination centers released on the UP Board website; 35 of these are newly established.
मऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। बोर्ड की तरफ से जिलास्तरीय केंद्र निर्धारण समिति से स्वीकृत 134 केंद्रों की सूची को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। हालांकि 21 नवंबर तक स्कूलों से आपत्ति मांगी गई है। इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद 27 नवंबर को केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त और 422 माध्यमिक विद्यालय हैं। बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल में 36,882 और इंटरमीडिएट में 34,916 सहित 71798 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। बोर्ड ने अक्तूबर में 101 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की थी, इसमें पांच राजकीय, 59 सहायता प्राप्त विद्यालय और 37 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को शामिल किया गया था। इसमें 28 अक्तूबर तक 184 आपत्तियां आईं थी। 104 विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने, 20 विद्यालयों ने छात्र आवंटन कम करने और 60 विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए प्रत्यावेदन दिया था। जिलास्तरीय समिति ने सुनवाई के बाद आपत्तियों के निस्तारण कर ऑनलाइन रिपोर्ट बोर्ड को भेज दिया था। संभावना जताई जा रही थी कि कई केंद्रों में फेरबदल हो सकता है। बोर्ड की तरफ से गत सोमवार को वेबसाइट पर 134 परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड की गई है। दो राजकीय माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र की सूची से कट गए हैं। जबकि 35 नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड की तरफ से 21 नवंबर तक आपत्ति मांगी गई है। इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद 27 नवंबर को केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि बोर्ड से 134 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है। पिछले साल 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन


बोर्ड से अंतिम सूची जारी होने के बाद प्रत्येक परीक्षा केंद्रों का अंतिम रूप से भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। यदि कहीं कोई कमी पाई जाती है तो समय रहते दुरुस्त कराया जाएगा, इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक भी जवाबदेह बनाए गए हैं। मानक के विपरीत व्यवस्था होने पर उनकी जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed