{"_id":"6afcadf4136208ca8904aaea","slug":"distressed-over-a-land-dispute-a-young-man-climbed-a-mobile-tower-police-brought-him-down-after-an-hour-and-a-half-mau-news-c-295-1-mau1002-155177-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जमीन के विवाद से परेशान युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा, डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जमीन के विवाद से परेशान युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा, डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने उतारा
विज्ञापन
कोपागंज। जमीन का विवाद नहीं सुलझने और परिवार को जान से मारने की धमकी से परेशान युवक अविनाश सोनकर मंगलवार की सुबह 8:30 बजे कोपागंज थाना के डाड़ी चट्टी पर स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। वो सुबह 8 बजे लिच्छवी एक्सप्रेस से दिल्ली से मऊ पहुंचा था। परिवार की परेशानी देखकर घर जाते समय रास्ते में मिले टॉवर पर पानी की बोतल और चिप्स लेकर चढ़ गया। मामला मधुबन तहसील के परशुरामपुर गांव का है। पुलिस टीम और उपजिलाधिकारी मधुबन दीपक सिंह ने बातचीत शुरू की। मामले में कार्यवाही का आश्वासन मिलने पर डेढ़ घंटे बाद वो नीचे उतरा।
टॉवर से नीचे उतरे अविनाश सोनकर ने बताया कि उनका घर मधुबन तहसील क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में है। वह दिल्ली स्थित फार्मेसी कंपनी रहकर काम करते हैं। घर के पास मौजूद आबादी की जमीन को लेकर तीन साल से विवाद चल रहा है। विपक्षी आए दिन परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हैं। परिवार के लोगों ने कई बार तहसील दिवस पर प्रार्थनापत्र दिया, जिलाधिकारी से मिलकर मामले को हल करने की गुहार लगाई, साथ ही उपजिलाधिकारी मधुबन और पुलिस अधिकारियों से भी मिले। लेकिन समस्या हल करने के लिए कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा।
सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी मधुबन दीपक सिंह, थानाध्यक्ष कोपागंज रोहन राकेश सिंह, सीएफओ के वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। माइक से उपजिलाधिकारी ने बातचीत शुरू की। युवक ने अधिकारियों को सौंपे गए जमीन विवाद से संबंधित कागजात भी अपने साथ रखे थे।
विज्ञापन
करीब डेढ़ घंटे तक चले इस बातचीत के बाद 10:30 बजे अविनाश नीचे उतरा। उपजिलाधिकारी उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर मधुबन तहसील ले गए और उसकी समस्या सुनकर तहसीलदार को निर्देशित किया।
परशुरामपुर गांव में आबादी की जमीन का मामला है। मोबाइल टॉवर पर चढ़े युवक को सकुशल नीचे उतारने के बाद उसकी बात सुनी गई है। दोनों पक्षों को बुलाकर विवाद का निस्तारण कराया जाएगा। तहसीलदार से जानकारी लेकर मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।-दीपक सिंह, उपजिलाधिकारी मधुबन