फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Prime Minister's Mother Vandana Week will be celebrated as a festival

उत्सव के रूप में मनाया जाएगा प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह

Tue, 31 Aug 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's Mother Vandana Week will be celebrated as a festival
मऊ। जनपद में प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह मनाए जाने को लेकर प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसपी अग्रवाल की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय सभागार में बैठक हुई। मातृ वंदना सप्ताह एक से लेकर सात सितबंर तक उत्सव पूर्वक मनाया जाएगा। इस दौरान इस दौरान पहली बार मां बनने वाली गर्भवती महिलाओं को लाभ दिलाने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा, ताकि शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके। वहीं सभी चिकित्सा प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। गर्भवती महिलाओं को इस अभियान के दौरान कोविड टीकाकरण कराए जाने हेतु जागरूक भी किया जाए।
विज्ञापन

इस योजना के तहत पहली बार मां बनने वाली गर्भवती महिलाओं को पांच हजार रुपए का लाभ केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा तीन किस्तों में दिया जा रहा है। वहीं इस योजना के जिला नोडल अधिकारी डा. बीके यादव ने अपील किया है कि इस योजना का लाभ लेने हेतु पात्र लाभार्थी अपने नजदीकी आशा, एएनएम,तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व बीसीपीएम से संपर्क कर सकते हैं। ताकि पात्र लाभार्थियों को आसानी से इस योजना का लाभ मिल सके। गर्भवती महिलाओं के खानपान तथा पोषण के मदद हो सके। वहीं योजना का हेल्पलाइन नंबर 7998799804 भी जारी किया गया। जिस पर घर बैठे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में डीसीपीएम संतोष सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक विवेक सिंह, आरबीएसके मैनेजर अरविंद वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed