{"_id":"57531c094f1c1b7d2f10a28f","slug":"preparation-for-planting-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकार्ड पौधरोपण के लिए तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकार्ड पौधरोपण के लिए तैयारी
BEARU, AMAR UJALA, MAU
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Top 10 Indoor Houseplants for Air Purifying
फारेस्ट सर्वे आफ इंडिया के रिकार्ड में मऊ में पिछले तीन वर्षों में 600 हेक्टेयर ग्रीन बेल्ट बढ़ा है। इसमें हरित पट्टी योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । सेटेलाइट सर्वे की रिपोर्ट में वन विभाग का कहना है जिले में अब एक ही दिन लगभग 4 लाख पौधे लगाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
फारेस्ट सर्वे आफ इंडिया की रिपोर्ट बुक में जनपद का कुल ग्रीन बेल्ट क्षेत्रफल 1713 वर्ग किलोमीटर है। पिछले तीन वर्ष के कार्य के बाद सेटेलाइट से हुए सर्वे में यहां ग्रीन बेल्ट 600 हेक्टेयर बढ़ा है। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार यह सफलता हरित पट्टी योजना सहित पौधरोपण आदि से मिली है।
हरित पट्टी योजना के तहत पिछले तीन-चार सालों में कलेक्ट्रेट में खाली पड़ी भूमि, इंदारा-दोहरीघाट रेल मार्ग, शेखअहमदपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग, पद्दमीडाड़, सरसेना, बेला सुल्तानपुर, मऊ-शाहगंज रेल मार्ग आदि स्थानों पर हरित पट्टी योजना के तहत बागवानी की गई है। अब जिले में एक ही दिन चार लाख पौधे लगाए जाने की योजना है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने एक ही दिन कई करोड़ पौधे पूरे प्रदेश में लगाकर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड में रिकार्ड दर्ज कराने की तैयारी है।