{"_id":"676c943661eb16f1f50a3520","slug":"postal-worker-did-not-come-to-the-camp-accounts-of-beneficiaries-could-not-be-opened-mau-news-c-295-1-svns1028-122097-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शिविर में नहीं आया डाककर्मी, लाभार्थियों का नहीं खुल सका खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शिविर में नहीं आया डाककर्मी, लाभार्थियों का नहीं खुल सका खाता
विज्ञापन
करहां। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मंगलवार को लगे शिविर में डाककर्मी के नहीं पहुंचने से लाभार्थियों का खाता नहीं खुल सका। इससे लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया। लोगों ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जिला प्रशासन की ओर से क्षेत्र के देवसीपुर, कमालपुर, पहाड़पुर गांव में मंगलवार को वृद्धा पेंशन योजना के लाभार्थियों का खाता खोलने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पेंशन से वंचित लाभार्थियों का एनपीसीआई कराकर पेंशन को त्वरित चालू कराने के लिए विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। शिविर में प्रधान, सचिव,रोजगार सेवक, सहायक पंचायत कंप्यूटर डाटा ऑपरेटर सहित अन्य कर्मचारी तो आए, लेकिन डाक विभाग से डाककर्मी नहीं पहुंचे। इससे लाभार्थियों का पोस्ट ऑफिस में खाता नहीं खुला। इस संबंध में सर्वजीत सिंह, इंद्रमणि राम, दुर्गविजय राजभर, बलिराम चौहान, शिवबचन राजभर, विद्यावती देवी, उर्मिला चौहान का कहना है कि विभागीय उदासीनता का खामियाजा लाभार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
कोट
शिविर में डाककर्मी के अनुपस्थित रहने की जानकारी प्रधान और सेक्रेटरी से मिली है। जिन गांवों के कैंप में कर्मचारी नहीं पहुंच पाए उन गांवों में कैंप फिर से लगेगा। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
दुर्गेश सिंह, एएडीओ, समाज कल्याण मुहम्मदाबाद गोहना
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट
शिविर में डाककर्मी के अनुपस्थित रहने की जानकारी प्रधान और सेक्रेटरी से मिली है। जिन गांवों के कैंप में कर्मचारी नहीं पहुंच पाए उन गांवों में कैंप फिर से लगेगा। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दुर्गेश सिंह, एएडीओ, समाज कल्याण मुहम्मदाबाद गोहना

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
विज्ञापन