{"_id":"67513c0d384646bfbe06d836","slug":"police-removed-illegal-loudspeakers-campaign-was-conducted-under-the-leadership-of-sp-instructions-were-give-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau : पुलिस ने उतारा अवैध लाउडस्पीकर, एसपी के नेतृत्व में चला अभियान, थानाध्यक्षों को दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau : पुलिस ने उतारा अवैध लाउडस्पीकर, एसपी के नेतृत्व में चला अभियान, थानाध्यक्षों को दी हिदायत
Thu, 05 Dec 2024 11:08 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:08 AM IST
सार
पुलिस ने अवैध लाउडस्पीकर के खिलाफ अभियान चलाया और सार्वजनिक स्थलों पर नियम के विरूद्ध लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र उतारे। एसपी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। बताते चलें कि दस से ज्यादा धार्मिक स्थलों पर ड्रोन सर्वे के बाद ये निर्णय लिया गया। अभियान के साथ ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि मानकों का ध्यान रखें और अगर कोई गलत काम करता है तो कार्रवाई करें।
विज्ञापन
अवैध लाउडस्पीकर के खिलाफ अभियान के दौरान मौजूद अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जनपदीय पुलिस द्वारा एसपी इलामारन जी के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों/सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों के विरुद्ध चलाया गया। इसके तहत नगर के दस से ज्यादा धार्मिक स्थलों पर ड्रोन सर्वे किया गया।जहा तीन लाउड स्पीकर मानक के अनुरूप न मिलने पर उसे मानक के अनुसार कराया गया।
विज्ञापन
इस दौरान एसपी के नेतृत्व में नगर में रूट मार्च भी निकाला गया।एसपी ने बताया कि मानक के अंतर्गत ही लाउडस्पीकर लगवाने की अनुमति हैं। मानक से अधिक तेजी से बज रहे लाउडस्पीकर की आवाज को कम कराया जा रहा हैं, साथ ही आवाज मानक के अनुरूप रखने को लेकर जिले के सभी बारह थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन