{"_id":"65cfbf65913890b7e0014a86","slug":"police-gets-big-success-fraud-gang-caught-from-district-before-recruitment-exam-mau-news-c-295-1-mau1001-108939-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भर्ती परीक्षा से पहले जिले से पकड़ा ठगी गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भर्ती परीक्षा से पहले जिले से पकड़ा ठगी गैंग
विज्ञापन
मऊ। जिले की पुलिस प्रशासन को पुलिस भर्ती से पहले बड़ी सफलता हासिल हुई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को शहर के संगीत पैलेस स्थित कंसल्टेंसी पर दबिश देकर परीक्षा के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के एक गिरोह के पांच लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि मुखबिर की सूचना पर पता चला कि पुलिस भर्ती परीक्षा में एक गैंग सक्रिय है। गैंग के ही एक सक्रिय सदस्य सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बगली पिजड़ा गांव निवासी अमित सिंह पुत्र भरत सिंह परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र आउट कराकर नकल कराने के संबंध में अपने एजेंट के माध्यम से अभ्यर्थियों से उनके प्रवेश पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, एनसीसी प्रमाण पत्र, चेक, आधार कार्ड निर्धारित एडवांस वसूलने की फिराक में है। सूचना के बाद शहर कोतवाली पुलिस, स्वाट, एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा संगीत पैलेस वाली गली में आरके कंसल्टेंस पर दबिश दी। मौके से रविकांत पांडेय जो रणजीत पांडे स्मारक महिला महाविद्यालय का संचालक है। साथ ही आरके कंसल्टेंसी का भी संचालक है, जहां पर यह फर्जीवाड़ा संचालित हो रहा था। बताया कि यह आरोपी फरार है, इसके ही निर्देशन में ठगी गैंग कार्य कर रहा है। बताया कि पकड़े गए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ के दौरान बताया गया कि इन लोगों द्वारा फोटो मिक्सिंग कर फर्जी आईडी बनाकर अभ्यार्थियों से 4 लाख रुपये से 9 लाख 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बगली पिजड़ा निवासी अमित सिंह पुत्र जलभरत, गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के गांई निवासी शत्रुघन यादव पुत्र रामजी, हलधरपुर थाना क्षेत्र के पिंडोरी निवासी सोनू उर्फ सिद्धार्थ कुमार पुत्र रोहित, घोसी कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी सुनील राजभर पुत्र महेंद्र राजभर और चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के असलपुर गांव निवासी राम करन पुत्र स्व. फिरतुराम के रूप में हुई है।