फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   police arrested the culprit

चिकित्सक से रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने दबोचा

Wed, 01 Jun 2016 12:15 AM IST
मऊ/अमर उजाला ब्यूरो
मऊ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक से मांगी थी दो लाख की रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। शहर  कोतवाली क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित चिकित्सक से दो लाख की रंगदारी मांगने वाले वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को धर दबोचा। रंगदारी के लिए पुलिस के जाल में फंसे आरोपी को पुलिस ने रोडवेज के समीप से गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी चिरैयाकोट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस का दावा है कि जिस मोबाइल से रंगदारी मांगी गई थी उस नंबर के आधार पर ही आरोपी पकड़ा गया है।
 नगर के एक प्रतिष्ठित चिकित्सक के मोबाइल पर एक बदमाश ने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी ना देने पर बदमाश ने अंजाम बुरा होने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत चिकित्सक ने गोपनीय ढंग से पुलिस से की थी।
विज्ञापन

पुलिस धमकी वाले नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश करती रही। पुलिस उसके मोबाइल नंबर के आधार पर ही मऊ आने पर मंगलवार को रोडवेज के समीप से दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी बालचन्द गौतम  पुत्र लक्ष्मीटराम निवासी  हाफिजपुर थाना चिरैयाकोट के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर    संबंधित धाराओं में चालान            कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed