फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police arrested Mukhtar Ansari relative in arms license on fake address in mau

फर्जी पते पर शस्त्र लाइसेंस का मामला: मऊ में मुख्तार अंसारी का रिश्तेदार गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था 25000 का इनामी

Sat, 31 Jul 2021 06:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 31 Jul 2021 06:21 PM IST
सार

फर्जी पते पर शस्त्र लाइसेंस बनवाने के मामले में मुख्तार अंसारी सहित कई लोगों पर दक्षिण टोला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें मुख्तार अंसारी का रिश्तेदार भी शामिल था। फरार होने के चलते पुलिस ने 25000 का इनाम भी घोषित किया था।

विज्ञापन
Police arrested Mukhtar Ansari relative in arms license on fake address in mau
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मऊ जिले में मुख्तार अंसार के रिश्तेदार और 25 हजार के इनामी को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दक्षिण टोला थाने में फर्जी पते पर शस्त्र लाइसेंस बनवाने के मामले में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी मुख्तार अंसारी के रिश्तेदार अनवर शहजाद को शनिवार को रोडवेज से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


फर्जी पते पर शस्त्र लाइसेंस बनवाने के मामले में विधायक मुख्तार अंसारी सहित कई लोगों पर दक्षिण टोला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें मुख्तार अंसारी का रिश्तेदार अनवर शहजाद निवासी मोहरूपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना फरार चल रहा था।
विज्ञापन


अनवर पर पुलिस ने पच्चीस हजार का इनाम भी घोषित किया था। शनिवार को अनवर शहजाद को शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव और उनके हमराहियों ने रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार 

मऊ कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी शिवम तिवारी निवासी भीटी थाना कोतवाली शुक्रवार की देर शाम नौ बजे ढेकुलिया घाट से गिरफ्तार किया। बीते 20 मई 2021 को एक महिला ने अपनी पुत्री के साथ आरोपी और उसके साथियों के विरुद्ध दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed