{"_id":"5838777f4f1c1b262413d796","slug":"pm-effigy-burnings-against-notbandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के खिलाफ फूंके पीएम के पुतले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के खिलाफ फूंके पीएम के पुतले
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को घोसी में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को घोसी, रानीपुर और नदवासराय कसबों में विरोध प्रदर्शन किए। प्रधानमंत्री के पुतले फूंके। मधुबन में सपाइयों ने भी विरोध प्रदर्शन किया और पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। विरोध कर रहे राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने हजार और पांच सौ के नोटों को फिर से प्रचलन में लाने की मांग की।
रानीपुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक कांग्रेेस अध्यक्ष धनंजय सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर केंद्र सरकार द्वारा हजार और पांच सौ के नोट बंद किए जाने के फैसले का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों की मांग थी कि इन नोटों का प्रचलन फिर से शुरू किया जाए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सुरेश पासी ,प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
रमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि केंद्र कि बिना पर्याप्त तैयारी के हजार और पांच सौ के नोटों को बंद कर प्रधानमंत्री मोदी ने इसे साबित कर दिया है। बैंक खातों से रुपये निकालने की काफी कम सीमा के चलते आम जनता को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग घंटों लाइन में लगने के बाद भी छोटे नोट न मिलने से परेशान हो कर मायूस होकर घर जा रहे हैं। इंतखाब आलम ने कहा कि प्रधान मंत्री नोट बंदी को ऐतिहासिक कदम बता रहे है। जबकि हालत ये है कि इस से जितनी अधिक परेशानी देशवासियों को हुयी है उतनी कभी नहीं हुई। यह वाहवाही लूटने के चक्कर में जल्दबाजी में लिया गया फैसला है। इस के चलते अब तक 70 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। धरने का संचालन अब्दुल मन्नान खां ने किया। धरना प्रदर्शन को प्रमुख रूप से प्रदीप सिसोदिया, रमेश पांडेय,क़य्यूम अंसारी, अरविंद सिंह, पूर्व प्रमुख जयहिंद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
नदवासराय संवाददाता के अनुसार सरकार के नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में ब्लाक कांग्रेस कमेटी बडराव अध्यक्ष नेसार अहमद एवं पी.सी.सी. सदस्य रामप्यारे यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नदवासराय स्थित भारतीय स्टेट बैंक नदवाखास के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने नोटबंदी के खिलाफ नारेबाजी की।
नेसार अहमद ने कहा कि पीएम के इस तुगलकी फरमान से आम आदमी परेशान हैं। पीसीसी सदस्य रामप्यारे यादव ने कहा कि सरकार द्वारा ऐसे समय नोटबंदी की गई कि जिसमें एक तरफ किसान अपनी खेती की बुवाई के लिए खाद-बीज नहीं खरीद पा रहा है, वहीं दूसरी तरफ शादी-विवाह के खर्च के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं। इस मौके रविंद्र नाथ त्रिपाठी पर बालजीत चौहान, रणधीर सिंह, रामसुख यादव आदि उपस्थित रहे।