फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Permanent night shelter locked, no information about temporary one

Mau News: स्थायी रैन बसेरे में लगा ताला, अस्थायी की जानकारी ही नहीं

Thu, 21 Dec 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Permanent night shelter locked, no information about temporary one
मऊ। जिले में नगरपालिका की ओर से शहर के बीचोबीच तीन रैन बसेरा बनाया गया है, लेकिन इसका प्रचार प्रसार करना जिम्मेदार भूल गए। हालत यह है कि नगरपालिका की ओर से बेहतर सुविधा देने के बाद भी रैनबसेरे में जरूरतमंद नहीं जा रहे हैं। वहीं, कोपागंज नगर पंचायत में बना स्थायी रैन बसेरे से अब तक ताला लगा हुआ है। इसको लेकर शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों पर कोई फक्र नहीं पड़ा।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से हर वर्ष रेलवे, बस स्टेशन के अलावा अस्पताल सहित जिले में आने वाले बाहर से जरूरतमंद के साथ नगर के जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव को लेकर नगर में हर साल अस्थाई रैन बसेरा बनाया जाता है। इस बार भी बीते वर्ष की भांति जिला अस्पताल परिसर के अंदर इमरजेंसी के पास एक भवन को रैन बसेरा बनाया गया है। यहां पांच महिला और दस पुरुष के अलावा विकल्प के तौर पर पांच अन्य लोगों के रुकने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

बीते 29 नवंबर से यहां रैन बसेरा संचालित हो रहा है। जहां बीते बुधवार तक 150 लोग पहुंचे हैं। इसमें बाहर से 80 फीसदी लोग तो जिला अस्पताल में मरीज के साथ आने वाले लोग हैं। रैन बसेरे के बारे में सूचना सीमित होने के चलते बाहर के लोगों को इसकी जानकारी तक नहीं हो पाती है। यहीं हाल नगर के ब्रम्हस्थान स्थित रैन बसेरा की है। यहां भी बेहद कम लोग पहुंच पा रहे हैं। वहीं, नगर के बीचोबीच मऊ डिपो के परिसर में बने अस्थाई रैन बसेरा जिसकी क्षमता 16 है। यहां जरूरतमंद के पहुंचने वाले लोगों की संख्या दोनों रैन बसेरा से बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बीते 28 नवंबर से बुधवार तक 227 लोग ठहर चुके है। यहां रोजाना दस से ज्यादा जरूरतमंद लोगों द्वारा आश्रय लिया जा रहा है। इसकी मुख्य वजह है इसका परिसर के अगले हिस्से में संचालित होने के साथ यहां रैन बसेरा बने होने की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा प्रचारित करने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed