फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People shivered by icy winds

बर्फीली हवाएं चलने से कांप उठे लोग

Fri, 18 Dec 2020 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
People shivered by icy winds
मऊ। जिले में शुक्रवार को बर्फीली हवाओं के चलने के चलते हाड़ कंपाने वाली ठंड शुरू हो गई। गलन होने से जनजीवन बेहाल रहा। सुबह से ही धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस तो ली, लेकिन सर्द हवा चलने से लोग कांपते देखे गए। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा की स्थिति रही। इसके बावजूद नगर सहित जिले के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है। हाड़कपाऊं ठंड पड़ने का सिलसिला शुरू होने से पारा लुढ़कने का क्रम बरकरार है।
विज्ञापन

मौसम में आए परिवर्तन के चलते दिसंबर माह में ही ठंड के कहर से लोगों की बोलती बंद हो गई है। बर्फीली हवाओं के चलने से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री तथा न्यूनतम सात डिग्री रिकार्ड किया गया। गलन बढ़ने से एकबार फिर गर्म कपड़ों की मांग फिर से बढ़ गई है। सर्द हवा चलने तथा गलन बढ़ने से अपने काम पर जाने वाले लोगों को आने जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थी। तड़के से ही सर्द हवा के चलने से सुबह के समय लोग देर तक घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

सुबह और शाम के समय रिक्शा, ठेला, खोमचा चलाने वाले तथा फुटपाथ पर जिंदगी गुजारने वालों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। फुटपाथ पर दूकान लगाने वाले भी दुकान बंद करने के लिए मजबूर हो जा रहे हैं। इसके बाद भी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने के मामले में प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए दूकानों पर एक बार फिर भीड़ लगने लगी है। उधर खेतों में काम करने वाले किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी और चाय ने दिलाई राहत
मऊ। शुक्रवार को गलन और ठंड अपने चरम पर रही। ऐसे में चाय और काफी ने लोगों को थोड़ी राहत जरुर दिलाई। नगर क्षेत्र के ज्यादातर चाय और काफी की दुकानों पर पूरे दिन लोगों की भीड़ जुटी रही। सर्दी के मौसम में लगभग 40 प्रतिशत लोगों का ब्लडप्रेशर बढ़ जाता है क्योंकि ठंड की वजह से धमनियां सिकुड़ जाती हैं और उनकी सक्रियता कम हो जाती है।
इस संबंध में नगर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएन खत्री ने बताया कि सर्द मौसम में हमारी अंत:स्रावी ग्रंथियों से कुछ ऐसे हॉर्मोंस निकलते हैं, जो शरीर को ठंडक से लड़ने के काबिल बनाते हैं, लेकिन इससे शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है और धमनियों पर ख़ून के बहाव का अधिक दबाव पड़ता है। इसी वजह से सर्दियों में लोगों का ब्लडप्रेशर बढ़ जाता है। ऐसी समस्या से बचने के लिए हाइपर टेंशन के मरीजों को विशेष रुप से ध्यान देने की जरूरत है।
ठंड से बचाव में चिकित्सक के टिप्स
- जब बहुत ज्यादा ठंड हो तो मॉर्निंग वॉक के लिए बाहर न निकलें।
- इस मौसम में 15 मिनट से ज्यादा एक्सरसाइज न करें।
- अगर ब्लडप्रेशर ज्यादा हो तो चिकित्सक की सलाह के बिना कोई एक्सरसाइज न करें।
- सुबह की सैर या व्यायाम के तुरंत बाद चाय-कॉफी का सेवन न करें।
- रोज कम से कम आधे घंटे तक धूप में जरूर बैठें क्योंकि सूर्य की किरणों में मौजूद विटमिन डी ब्लडप्रेशर को संतुलित रखने में मददगार होता है।
- इस मौसम में अक्सर पार्टियों और पिकनिक का दौर चलता है। इससे कई बार ओवर इटिंग हो जाती है, जो ब्लडप्रेशर बढ़ा देती है। इसलिए जहां तक संभव हो सादा और संतुलित खानपान अपनाएं।
सब्जी की फसलों पर झुलसा का खतरा
मऊ। अत्यधिक ठंड पड़ने से गेहूं के लिए लाभदायक होगी। लेकिन केला, आलू, बैगन, टमाटर, गोभी सहित विभिन्न सब्जी की फसलों पर झुलसा रोग का खतरा बढ़ गया है। गेहूं फसल को ठंडा तापमान की जरूरत होती है। इसलिए इस मौसम से गेहूं को फायदा पहुंचेगा। इस संबंध में जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार का कहना था कि ठंड से सब्जी की फसलों पर झुलसा का प्रकोप बढ़ सकता है। किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। रोग लगने की स्थिति में विशेषज्ञों की सलाह पर फसलों पर रासायनिक दवा का छिड़काव करें। खेत मेें नमी रहनी चाहिए। किनारे धुआं करें।

गर्म कपड़ों की बढ़ी डिमांड
मऊ। ठंड बढ़ने के साथ ही नगर सहित जिले के बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आ गई है। वहीं सड़क के पटरियों पर भी कंबल, जैकेट, स्वेटर सहित गर्म कपड़ों की बिक्री हो रही थी। नगर के जीवनराम छात्रावास परिसर में लगी प्रदर्शनी में विभिन्न डिजाइन में स्वेटर, जैकेट सहित गर्म कपड़ों को खरीदते देखा गया। विक्रेता जर्नादन प्रसाद का कहना था कि ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। नए स्टाइल की स्वेटर-शर्ट, जैकेट और हाईनेक टीशर्ट की मांग बढ़ गई है।
एक हफ्ते का तापमान
अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
10 दिसंबर 27 डिग्री सेंल्सियस 13 डिग्री सेंल्सियस
11 दिसंबर 13 डिग्री सेंल्सियस 27 डिग्री सेंल्सियस
12 दिसंबर 26 डिग्री सेंल्सियस 16 डिग्री सेंल्सियस
13 दिसंबर 26 डिग्री सेंल्सियस 14 डिग्री सेंल्सियस
14 दिसंबर 24 डिग्री सेंल्सियस 13 डिग्री सेंल्सियस
15 दिसंबर 23 डिग्री सेंल्सियस 14 डिग्री सेंल्सियस
16 दिसंबर 22 डिग्री सेंल्सियस 11 डिग्री सेंल्सियस
17 दिसंबर 21 डिग्री सेंल्सियस 07 डिग्री सेंल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed