फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   OTS scheme will run in three phases, benefits will be available

Mau News: तीन चरण में चलेगी ओटीएस योजना, मिलेगा लाभ

Wed, 08 Nov 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
OTS scheme will run in three phases, benefits will be available
मऊ। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। बताया कि यह योजना 8 नवंबर से 31 दिसंबर 2023 तक तीन चरण में चलेगी। पहले चरण में 8 से 30 नवंबर, दूसरा चरण एक से 15 दिसंबर तथा तीसरा चरण 16 दिसंबर से 31 तक चलेगा। बताया कि जल्दी आए, ज्यादा लाभ पाए योजना के तहत प्रथम अवधि में रजिस्ट्रेशन कराने वालों को इस योजना का लाभ होगा। बताया कि बकाए का एक मुश्त भुगतान करने वाले पंजीकृत उपभोक्ताओं को वर्तमान बिल के साथ बकाया राशि जमा करने हेतु अधिकतम 30 दिन का समय भी दिया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं के विरुद्ध आरसी है, उनको भी इस योजना का लाभ मिलेगा। निजी नलकूप के उपभोक्ताओं को 31 मार्च 2023 तक के अपने मूल बकाए का 30 फीसदी पंजीकरण राशि एवं अन्य सभी उपभोक्ताओं को 31 अक्टूबर 2023 तक के अपने मूल बकाए का 30 फीसदी पंजीकरण राशि के रूप में जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed