फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   organically in District hospital

उपचार न होने पर अस्पताल में बवाल

Mon, 07 Sep 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 07 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
organically in District hospital
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार की रात एक मरीज का उपचार नहीं होने पर लोगों ने जमकर बवाल किया। घटना की जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट जिला अस्पताल पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही चिकित्सक को भी जरूरी  निर्देश दिए।
विज्ञापन



शनिवार की रात मरीज सुशील कन्नौजिया निवासी भीटी हनुमान नगर थाना कोतवाली को लेकर प्रदेश सचिव समाजवादी छात्रसभा खुशहाल सिंह, खुर्शीद आलम, विक्की गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन



इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर डा. मनोज पांडेय मौजूद थे। सुशील को लेकर पहुंचे लोगों ने उनसे उसकी स्थिति के बारे में बताया। लेकिन चिकित्सक ने कोई उपचार शुरू नहीं किया। इसपर सुशील को लेकर पहुंचे लोग भड़क गए। बवाल करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी दौरान चिकित्सक के व्यवहार से गुस्साए लोगों ने वार्ड में जाकर पता किया तो आधा घंटे पूर्व बुखार से पीड़ित लड़की भर्ती हुई थी। लेकिन उसके इलाज के लिए भी चिकित्सक ने कोई व्यवस्था नहीं की थी।


 बवाल की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय जिला अस्पताल पहुंचे। समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश सचिव खुशहाल सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि जब वे मरीज को लेकर पहुंचे तो डाक्टर ने उसे देखने से मना कर दिया। कहा कि मैं आंख का डाक्टर हूं।



जिस पर साथ में आए लोग गुस्से में आ गए। सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस संबंध में चिकित्सक नेत्र रोग विशेषज्ञ मनोज पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल में कोई भी ईएनटी रोग विशेषज्ञ नही है। ऐसे में मरीज को कैसे देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed