फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Only 15 cases disposed of in 82 cases

82 मामलों में मात्र 15 का निस्तारण

Sat, 15 Jul 2017 11:35 PM IST
mau news
mau news Updated Sat, 15 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Only 15 cases disposed of in 82 cases
समाधान दिवस पर लोगों की समस्या सुनते डीएम ऋषिरेन्द्र कुमार।
मऊ। जनपद में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को समस्त थानों पर जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के क्रम में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में सबसे अधिक मामले राजस्व के आए। पुलिस से संबंधित आए अधिकांश मामलों का निस्तारण कर  दिया गया जब कि राजस्व के मामले लंबित रह गए।      
विज्ञापन

थाना चिरैयाकोट में 4 प्रार्थना पत्र पड़े। इसमें दो का निस्तारण किया गया। थाना दक्षिणटोला में महज एक मामला आया। थाना दोहरीघाट में 3 प्राथ्रना पत्र पड़े, जिसमें एक का निस्तारण किया गया। थाना घोसी में 12 प्रार्थना पत्र पड़े, इसमें 2 का निस्तारण किया गया। थाना हलधरपुर में 13 प्रार्थना पत्र पड़े। इसमें 4 का निस्तारण हुआ। थाना कोपागंज में 3 प्राथ्रना पत्र पड़े जिसमें एक का निस्तारण हुआ। थाना कोतवाली में 3 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें एक का निस्तारण हुआ।  थाना मधुबन में 30 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें महज एक का निस्तारण हुआ। थाना मुहम्मदाबाद गोहना में 6 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। थाना रानीपुर में 03 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें दो का निस्तारण हुआ। थाना सरायलखंसी में 4 प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें एक का निस्तारण हुआ। इस प्रकार कुल 82 मामलों में महज 15 का निस्तारण हो सका। इसमें 50 से अधिक मामले अकेले राजस्व विभाग से संबंधित रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed