फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One lakh people in 155 gram panchayats took a pledge to follow traffic rules.

Mau News: 155 ग्राम पंचायतों में एक लाख लोगों ने लिया यातायात नियमों के पालन का संकल्प

Fri, 02 Jan 2026 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
One lakh people in 155 gram panchayats took a pledge to follow traffic rules.
सड़क सुरक्षा माह के पहले दिन बाइक रैली के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को नौ ब्लॉक के 155 ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें एक लाख से अधिक लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने के साथ दूसरे को भी इससे जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अभियान के तहत इसकी मॉनिटरिंग कर रहे जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने कोपागंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत खुखुंदवा में ग्रामीणों को शपथ दिलाई।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री,आयुष्मान कार्ड सहित कई योजनाओं के प्रगति की ली जानकारी भी ली।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री में लेखपालों के पास लंबित समस्त प्रकरणों को जल्द स्वीकृत करने के निर्देश दिया, साथ ही आयुष्मान कार्ड हेतु पात्र सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के तहत जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्राम वासियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने नशे की हालत में वाहन न चलाने, ओवर स्पीडिंग से गाड़ी न चलाने की अपील की। वहीं मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने भी लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed