फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   naagapanchamee

नागपंचमी

Fri, 13 Aug 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
naagapanchamee
मऊ। नाग देवता की पूजा का पर्व नागपंचमी जिले में पारंपरिक ढंग से उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर भक्तों ने दूध और लावे के साथ नाग देवता की पूजा की। पूरे दिन जिले के प्रसिद्ध शिवालयों और मंदिरों पर नाग देवता की पूजा के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जहां लोगों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। साथ ही लोगों ने पर्व की परंपरा से जुड़े खेलों के आयोजन का खूब लुत्फ उठाया।नागपंचमी का उल्लास गांवों में ही खास तौर से नजर आया, जहां दंगल, खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मान्यता है कि इस मौके पर महिलाएं नागदेवता को दूध और लावा चढ़ा कर पूजा करती हैं। साथ ही घरों में तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। इन्हीं परंपराओं को देखते हुए शुक्रवार को नागपंचमी के मौके पर नाग पूजा करने के साथ ही खेलों का आयोजन कर लोगों ने उनमें शिरकत किया। पर्व पर कुश्ती, दंगल, खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों की जबरदस्त धूम रही। इस मौके पर खास तौर से नगर के ब्रह्मस्थान, भीटी शिवमंदिर, मठिया टोला शिवाला, सहादतपुरा शिवमंदिर, नागाबाबा कुटी, हनुमानघाट, दशई पोखरा और शीतला माता धाम सहित विभिन्न मंदिरों पर भक्तों का अपार मजमा लगा। नागपंचमी के अवसर पर सर्वेश्वरी मुक्तिधाम ढेकुलियाघाट स्थित बंजरग अखाड़ा का शुभारंभ हुआ। शारदा नारायण हास्पिटल के निदेेशक डॉ. संजय सिंह ने अक्षत संकल्प के साथ अखाड़े का विधिवत पूजन किया। इसके उपरांत 18 जोड़ी पहलवानों ने अपने दाव आजमाए। सभी विजेताओं को शारदा नारायण हास्पिटल की ओर से स्पोर्ट्स किट के साथ नगद धनराशि व उप विजेताओं को किट प्रदान किया गया। क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डा. सुजीत सिंह, पूर्व डीडीसी राजेश सिंह आदि शामिल रहे।पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नागपंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के ताजपुर पतिला गांव में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उस्मानपुर ने ताजपुर पतिला को 21-5से हरा कर जीत दर्ज की।वहीं 21 फीट की ऊंची कूद में हरिओम ने 18 फीट कुद कर प्रथम तथा रवि द्वितीय तथा सत्यम तृतीय स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को ग्राम प्रधान सुबास यादव ने ट्राफी तथा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

वलीदपुर संवाददाता के अनुसार नागपंचमी का पर्व क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अपूर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस बीच गुरादरी धाम पर पूजन-अर्चन के लिए क्षेत्रवासियों की जबरदस्त भीड़ देखी गई। बोझी बाजार संवाददाता के अनुसार नागपंचमी के पर्व पर क्षेत्र के बेलभद्रपुर, रामपुर, पिउवांताल, टेघना, टकटेहुआं, रामपुर, बड़रांव, कुड़हनी, खिजिरपुर आदि गांवों में पर्व को लेकर उल्लास का माहौल रहा। रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के खुरहट, काझा, गोकुलपुरा, पलिया, फत्तेपुर सहित विभिन्न इलाकों में नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गांवों में कबड्डी सहित परंपरागत खेलों की धूम रही। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के नगवां, बीबीपुर, गाढ़ा, रतनपुरा, मुबारकपुर, धर्मागतपुर, गुलौरी, जोगापुर, दतौड़ा, खोहिया सहित विभिन्न इलाकों में नागपंचमी का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने विधि-विधान से नाग देवता की पूजा की। साथ ही गांवों में ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी आदि का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed