फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mythological places of the district will be developed as tourism

Mau News: पर्यटन के रुप में विकसित होंगे जिले के पौराणिक स्थल

Sun, 16 Apr 2023 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mythological places of the district will be developed as tourism
। जिले में आगमन के दूसरे दिन रविवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का व्यस्त कार्यक्रम रहा। पर्यटन विभाग से कराए गए कायोऱ्ं का लोकार्पण किया। इसके अलावा शाम को मुख्य सचिव ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं अन्य जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ जिले में आर्थिक विकास की संभावनाओ के संदर्भ में बैठक की। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से आजादी के अमृत काल में पूरे प्रदेश में शहीद स्मारक स्थल बनाए जा रहे हैं। साथ ही प्रदेश के सभी जनपदों में शहीद स्मारक स्थल बनाए जाएंगे। उन्होंने मंत्री एवं प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का विशेष धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी एवं मुख्य विशेष अधिकारी से आग्रह किया कि जनपद के कालेजों में अध्ययनरत छात्रों को शहीद स्मारक स्थल का भ्रमण कराएं, जिससे उन्हें अपने जनपद के क्रांतिकारियों के बारे में जानकारी मिले। कहा कि उत्तर प्रदेश बदलता हुआ प्रदेश है। हर क्षेत्र में सरकार पूरी ऊर्जा के साथ कर कार्य कर रही है। स्मारक स्थल को मूर्त रूप देने देने वाले सभी लोगों को बधाई दी एवं आजादी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्षेत्र के लोगों को नमन भी किया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम भीतिया स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर पर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण एवं सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग जय वीर सिंह द्वारा किया गया। अंत में मुख्य सचिव, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं कई अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसके दौरान जनपद मऊ में आर्थिक विकास की संभावना एवं रणनीति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत मंदिर परिसर में अतिथियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों ने पौधरोपण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि एवं मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव के साथ ही अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा वहां पर निर्मित शहीद स्मारक वीथिका का अवलोकन एवं स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित किया गया।
लोकार्पण के अवसर पर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि मुख्य सचिव की प्रेरणा के कारण शहीद स्मारक स्थल का निर्माण एवं सुंदरीकरण हो पाया। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा जनपद में अन्य परियोजनाओं पर भी वर्तमान में कार्य चल रहा है। इसके अलावा जनपद के महत्वपूर्ण पौराणिक एवं पर्यटन के दृष्टि से उपयुक्त स्थलों को चिह्नित कर कार्य योजना तैयार की जा रही है, जिसे शीघ्र ही शासन से स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
इस अवसर पर कलाकारों ने स्थानीय लोकनृत्य प्रस्तुत करने के साथ ही लोक गायक गोपाल राय द्वारा शहीदों की याद में लोक गायन किया गया। जनपद में आयोजित इन सभी कार्यक्रमों के दौरान मंडलायुक्त मनीष चौहान,जिलाधिकारी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय,मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह आदि शामिल रहे।

जयवीर सिंह की बात
---------
मुख्य अतिथि मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार जयवीर सिंह ने भी अपने संबोधन के दौरान स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी क्रांतिकारियों को याद किया। बताया कि मुख्य सचिव के प्रयास से ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को मूर्त रूप देने में सफलता मिली। अमृत काल में विभाग का प्रयास है कि समस्त जनपदों के अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया जाए।
वर्तमान सरकार हमारी परंपरा एवं विरासत को संरक्षित करने का कार्य कर रही है। देश में तेजी से बदलाव हो रहा है।अब देश के विकास के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश भी विकास के रथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब उत्तर प्रदेश एक उभरता एवं दमकता प्रदेश दिखाई दे रहा है। उन्होंने शहीद स्मारक स्थल के विकास में प्रमुख भूमिका निभाने पर मुख्य सचिव को बधाई दी।

----------
कार्यक्रम में शामिल लोग
कार्यक्रम को प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मुकेश मेश्राम, क्षेत्रीय विधायक रामविलास चौहान ने संबोधित किया। भिटिया स्थित ब्रह्म बाबा के सुंदरीकरण कार्य एवं कटघरा शंकर स्थित शहीद स्मारक स्थल तथा अमर शहीद वीथिका के लोकार्पण कार्यों का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग जयवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed