फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Most of the Ambedkar schools in the district are in poor condition:

जनपद के अधिकांश आंबेडकर स्कूलों की है हालत खस्ता:

Mon, 25 Jul 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Most of the Ambedkar schools in the district are in poor condition:
मऊ। जनपद के अधिकांश अनुदानित आंबेडकर स्कूलों की हालत काफी खस्ता है। अधिकांश आंबेडकर विद्यालयों के भवन जर्जर हाल में हैं। कई स्कूल खपरैल के कमरों में चल रहे हैं। कुछ टीन शेड वाले कमरों में संचालित हो रहे हैं। जहां दो एक कमरे हैं भी वे मानक विहीन हैं। इन विद्यालयों में फर्नीचर भी नहीं हैं। इन कमरों में जैसे तैसे पढ़ाई चल रही है। कार्यालय, किचेन, खेल के मैदान और डेस्क बेंच और बिजली ये सब संसाधन भी इन स्कूलों में उपलब्ध नहीं हैं। इस स्कूलों में छात्रों की संख्या काफी कम है। सुविधा विहीन इन विद्यालयों में अपने बच्चों को अभिभावक भेजने में रुचि नहीं लेते हैं। कई स्कूल तो भवन विहीन हैं लेकिन वहां कई अध्यापकों की तैनाती है। ऐसे स्कूलों को निधि से आर्थिक मदद देने से सांसद विधायक भी कतराते हैं। इन स्कूलों में कायाकल्प योजना का संचालन भी नहीं होता है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इन आंबेडकर स्कूलों के भवन निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए सरकार की ओर से कोई बजट नहीं मिलता है। प्रबंधकों की ओर से ही इन विद्यालयों में भवन सहित अन्य सुविधाओं के बहाल रखने की जिम्मेदारी है। पहले तो इन स्कूलों में मिड डे मील और निशुल्क ड्रेस का वितरण भी नहीं होता था लेकिन बाद में ये सुविधाएं दी जाने लगीं। अनुदान पर आ जाने के बाद प्रबंधक इन स्कूलों में अपनी तरफ से रुपये खर्च नहीं करना चाहते हैं। सांसद और विधायक तथा एमएलसी भी इन विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए निधि से कोई मदद नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed