फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Workers dont let the names of eligible voters get removed

Mau News: पात्र मतदाताओं के नाम कटने न दें कार्यकर्ता

Sun, 13 Sep 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Workers dont let the names of eligible voters get removed
Photo Title
पीडीए जनचौपाल में सपा नेताओं ने रोजगार और आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को घोसी विधानसभा क्षेत्र के भावनपुर और रसड़ी गांव में पीडीए जनचौपाल का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष लालचंद यादव की अध्यक्षता में हुई जनचौपाल में सपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और मतदाता सूची की निगरानी करने की अपील की।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि पीडीए जनचौपाल के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं समझी जा रही हैं और उनके समाधान के लिए आवाज उठाई जा रही है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की सरकार में कन्या विद्याधन, लैपटॉप, छात्रवृत्ति और मेधावी छात्रों की पढ़ाई सहित कई योजनाएं संचालित की गई थीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची की जांच करने और किसी पात्र मतदाता का नाम नहीं कटने देने की अपील की। साथ ही रोजगार और आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। प्रदेश सचिव मौलाना शम्स तबरेज ने कहा कि विलय किए गए विद्यालयों को फिर से खोलने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और किसानों, मजदूरों व गरीबों के हित में कार्य करने के लिए प्रयास किया जाएगा। इस दौरान अल्तमस उर्फ मिल्टन खान, खुर्शीद खान, पूर्व ग्राम प्रधान जयश्री प्रजापति, कल्पनाथ चौरसिया, धर्मू यादव, धर्मदेव यादव, महेंद्र यादव, डॉ. गुलाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed