फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A snake got into the seat of a Phantom Mobile 112 bike, was removed after two hours

Mau News: फैंटम मोबाइल 112 बाइक की सीट में घुसा सांप, दो घंटे बाद निकाला गया

Sun, 13 Sep 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
A snake got into the seat of a Phantom Mobile 112 bike, was removed after two hours
Photo Title
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मऊ मार्ग पर शनिवार को फैंटम मोबाइल 112 में तैनात पुलिसकर्मियों की बाइक की सीट में सांप घुस गया। सांप को देखकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सांप को बाइक से बाहर निकाला जा सका। बताया गया कि पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे और उनकी मोटरसाइकिल मऊ मार्ग पर खड़ी थी। इसी दौरान सीट के आसपास सांप दिखाई दिया और वह देखते ही देखते सीट के अंदर घुस गया। पुलिसकर्मियों ने सावधानी बरतते हुए बाइक चलाने के बजाय उसे वहीं खड़ा कर दिया और इसकी सूचना कोतवाली प्रभारी कमलकांत वर्मा को दी। बाइक में सांप होने की जानकारी फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बाइक को खोलकर सांप की तलाश शुरू की गई। करीब दो घंटे बाद उसे बाहर निकाल लिया गया। समय रहते सांप दिखाई देने के कारण पुलिसकर्मियों ने सतर्कता बरती, जिससे संभावित हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed