फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Monkey menace at the Muhammadabad Gohna block complex... protecting bike seats by placing bricks on them.

Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक परिसर में बंदरों का उत्पात...ईंट रखकर बचा रहे बाइक की सीट

Tue, 30 Jun 2026 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Monkey menace at the Muhammadabad Gohna block complex... protecting bike seats by placing bricks on them.
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में बंदरों के भय से बाईक  पर ईंट रखकर अपने आवश्यक कार्य के लिए गए लोग ।
मुहम्मदाबाद गोहना विकासखंड परिसर में इन दिनों बंदरों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदरों के झुंड कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आवश्यक कार्य से आने वाले ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। बाइक की सीट भी फाड़ देते हैं।
विज्ञापन

अब तक लगभग 6 लोग बंदरों के हमले का शिकार हो चुके हैं, जिससे विकासखंड परिसर में भय का माहौल बना हुआ है। हाल ही में विकासखंड की मनरेगा समन्वयक ज्ञानमती देवी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।
विज्ञापन

इसी क्रम में माहपुर निवासी दुर्गविजय राजभर, जो अपने आवश्यक कार्य से शनिवार को विकासखंड आए थे, उन्हें भी बंदरों ने काटकर घायल कर दिया। वहीं करहां निवासी भूषण गौतम पर शाम के समय बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इसके अलावा सैदपुर ग्राम प्रधान शंकर राम आदि भी बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि विकासखंड परिसर में बंदरों की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि कैंटीन से खरीदा गया कोई भी खाद्य पदार्थ खुले में खाना मुश्किल हो गया है। बंदर झपट्टा मारकर खाने का सामान छीन लेते हैं और विरोध करने पर लोगों पर हमला कर देते हैं।

खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा का कहना है कि दो दिन पहले बंदरों द्वारा लोगों को काटे जाने की जानकारी मिली है। वन विभाग के समन्वय से समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed