फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MLC set up a chaupal

एमएलसी एके शर्मा ने मझवारा में लगाई चौपाल

Wed, 31 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
MLC set up a chaupal
मऊ। घोसी ब्लाक के मझवारा बाजार स्थित राजकुुमारी शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान पर मंगलवार की शाम किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित एमएलसी एके शर्मा ने भाग लिया। इस दौरान एके शर्मा ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही हितकारी योजनाओं को बताया।
विज्ञापन

चौपाल से पूर्व एके शर्मा ने महाविद्यालय प्रांगण में स्थापित डा. कमल राय और राजकुमारी राय की प्रतिमा पर माल्यार्र्पण किया। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता उत्पल राय सहित अन्य ने एके शर्मा का भव्य स्वागत किया। बोले एके शर्मा का आगमन मऊ के ठहरे विकास को गति देने के लिए हुआ है। क्योंकि बीते 22 वर्षो से जिले के विकास के रथ का पहिया रुका था, उसे श्री शर्मा आगे बढ़ाने का कार्य करने लगे हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ किसानों से वार्ता करने के दौरान एके शर्मा ने कहा कि ऐसे पद पर रहा कि देश के साथ दुनिया के तमाम नेताओं से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने किया। कार्यक्रम में कन्हैया दास, हौसला प्रसाद उपाध्याय, दीना नाथ पांडेय, बलवंत चौधरी, रामकुंवर गौड़, नन्हे चौहान, शैलेष व नारायण राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोसी संवाददाता के अनुसार पकड़ी मोड़ स्थित राजेश जायसवाल के आवास पर मंगलवार की शाम को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रत्यशियों को जिताने में जी जान से जुटने का अह्वाहन किया। इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री शकुंतला चौहान के साथ साथ राजेश जायसवाल ने एके शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने घोसी बाजार स्थित सीताकुंड तथा बड़ागांव शिवपोखरा के सुंदरीकरण की मांग किया। कार्यक्रम में जेपी सिंह, कन्हैयालाल, मुन्ना गुप्ता, प्रेम वर्मा, लाला गुप्ता, नागेंद्र आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed