फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MDM is stalled in primary school Bhatiya for three days

Mau News: प्राथमिक विद्यालय भटिया में तीन दिनों से ठप है एमडीएम

Thu, 08 Aug 2024 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
MDM is stalled in primary school Bhatiya for three days
दुबारी। क्षेत्र के भटिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिनों से मिड डे मील बंद है। इसके चलते बच्चों को भूखों पेट ही पढ़ाई करनी पड़ रही है। यही नहीं सोमवार को फल का वितरण ही नहीं किया जाता है। परेशान अभिभावकों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है।शासन की तरफ से बच्चों को कुपोषण से बचाने और विद्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए मिड डे मील योजना चलाई जा रही है। हालत यह है कि विभागीय लापरवाही से योजना का क्रियान्वयन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र के भटिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में लगातार तीन दिनों से एमडीएम बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा जा रही है। बच्चे भूखों पेट ही घर लौट जा रहे हैं। बच्चों का कहना था कि दोपहर के समय भोजन न मिलने से पढ़ने में मन नहीं लग रहा है। अभिभावकों का कहना था कि शिकायत के बाद भी मामले को लटका दिया गया है।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रानी पांडेय का कहना था कि विद्यालय में खाद्यान्न सहित सभी सामान उपलब्ध है। लेकिन ग्राम प्रधान की तरफ से तीन दिनों से नहीं बनवाया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी फतहपुर मंडाव का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। मामले की जांच कराया जाएगा। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed