{"_id":"684011cd82b7d4bc8104de6b","slug":"mau-police-arrested-the-accused-of-chain-snatching-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पुलिस के हत्थे चढ़ा महिला के गले से चेन छीनने वाला बदमाश, 31 चोरी की घटनाओं में है शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पुलिस के हत्थे चढ़ा महिला के गले से चेन छीनने वाला बदमाश, 31 चोरी की घटनाओं में है शामिल
Wed, 04 Jun 2025 03:06 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 04 Jun 2025 03:06 PM IST
सार
Mau News: मऊ जिले की पुलिस के हत्थे चेन छीनने का आरोपी चढ़ा है। पकड़े गए आरोपी पर मऊ, गाजीपुर, बलिया में चोरी के 31 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ शहर के निजामुद्दीन पुरा मोहल्ले में टहलने निकली महिला के गले से चेन छीनने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस ने शहर कोतवाली में खुलासा किया।
विज्ञापन
कोतवाली में खुलासा करते हुए सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गाजीपुर जिले के शहर कोतवाली का रहने वाला ओमप्रकाश बिंद है। नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज के पास उसने घटना को अंजाम दिया था। वह बाइक से पहुंचा और महिला के गले से छीनकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरा की मदद लिया, इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी पकड़ा गया। आरोपी के पास से कुछ पीली व सफेद धातु, एक मोबाइल व एक तमंचा व कारतूस, एक दो पहिया वाहन बरामद हुआ। सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार ओमप्रकाश बिंद पर विभिन्न जनपदों में 31 चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन