फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news sports

नेहा ने जया को पटकनी दी

Tue, 14 Jan 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
mau news sports
घोसी नगर के औघड़ बाबा कुटी पर मकर संक्रांति पर आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करत? - फोटो : MAU
घोसी। मकर संक्रांति के अवसर पर घोसी नगर स्थित औघड़ बाबा के कुटी पर नव युवक मंगल दल के तत्वावधान में मंगलवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुश्ती का शुभारंभ पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, पूर्व चेयरमैन चुन्नू खान और भाजपा नेता सुनील गुप्ता ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। इसमें महिला पहलवानों ने कुश्ती का शानदार प्रदर्शन किया। महिला पहलवानों में आजमगढ़ की नेहा यादव ने गोरखपुर की जया विश्वकर्मा को पटखनी देकर जीत अपने नाम कर लिया। आजमगढ़ की अन्नू ने गोरखपुर की प्रीति को, आजमगढ़ की प्रिया चौहान ने गोरखपुर की रागिनी यादव को, धर्मपुर देवरा के रोहित चौहान ने फुलवरिया के दुर्गा को, इटौरा के कृपाशंकर ने रामबाग गोरखपुर के सत्यम को, फुलवरिया के दुर्गेश ने उसरी खुर्द के मनजीत एवं आजमगढ़ की प्रिया चौहान ने गोरखपुर की अनुपमा को पटखनी दी। देवरिया के रोहित एवं मुहम्मदाबाद के हवलदार के बीच दस हजार रुपये की एवं बलिया के कुंजबिहारी एवं रामबाग गोरखपुर के विजेंद्र के बीच पांच हजार रुपये की कुश्ती बराबरी पर रही। इसके अलावा रामबाग के सविंद्र एवं भलया के कमल, भलया के अनिल एवं सरवां के मनोज, रामपुर टड़वा के कन्हैया एवं भलया के योगेंद्र, महुआबारी के अभिषेक एवं बसारथपुर सोमनाथ की कुश्ती बराबरी पर रही। आयोजक समिति ने पहलवानों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। चन्द्रप्रताप यादव और रामचंद्र यादव ने रेफरी की भूमिका निभाई जबकि संचालन हरिबंश यादव ने किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बीके यादव, शैंलेंद्र उर्फ साधू, पूर्व चेयरमैन वसीम एकबाल, डा.देवेंद्र यादव, संजय सिंह, चन्द्रप्रताप यादव, रामनगीना यादव, सत्येंद्र, बृजभान यादव उर्फ मटरू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed