फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news sawan

सावन का दूसरा सोमवार: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक

Mon, 29 Jul 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
mau news sawan
सावन का दूसरा सोमवार: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। सावन मास के दूसरे सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में स्थापित मंदिरों व शिवालयों में तड़के से
श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। शिव भक्तों तथा कांवरियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। शिव भक्तों ने हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से पूरा जनपद भक्ति भावना से सरोबार रहा। श्रद्घालुओं ने बाबा भोलेनाथ को बेल पत्र और गंगा जल चढ़ाकर मन्नत मांगी।
सावन माह के दूसरे सोमवार के मौके पर प्रमुख मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों का रेला लगा रहा। भगवान शिव को को जल चढ़ाने के लिए तड़के से ही रेला लगा रहा। मंदिरों में पूजन अर्चन करने वालों में अधिकांश संख्या महिलाओं की ही नजर आई। भारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। नगर में पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतलामाता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बालनिकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी आदि मंदिरों पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। गाजीपुर से गंगा जल लेकर चले कांवरिए सोमवार को पैदल ही वापस लौटे और यहां स्थित शिवालयों में बोल बम के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया। उधर कई मंदिरों पर भक्तों ने रुद्राभिषेक सहित विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान कर भगवान से मन्नत मांगी। वहीं कुछ भक्तों ने घर पर भी पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव का विधि विधान से पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार सावन के दूसरे सोमवार को कस्बा के रामघाट पर सरयू नदी से जल भरने के लिए बाबा भक्तों जन सैलाब उमड़ पड़ा। कांवरियों ने झारखंड शिवलिंग, गोठा पाताल नाथ शिवलि ंग पत्तनई, गौरीशंकर मंदिर, महादेव मंदिर, पंचमुखी शिवलिंग मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों पर विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। औघड़ सेवा समिति की ओर से श्रावण मास के सोमवार की पूर्व संध्या पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कांवरियों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतहपुर मंडाव संवाददाता के अनुसार सावन मास के दूसरे सोमवार को कांवरियों का जत्था गाजे बाजे के साथ सुल्तानगंज व देवघर झारखंड के लिए रवाना हुआ। सावन के दूसरे सोमवार को कस्बे के महुई स्थित नवनिर्माणधिन शिव मंदिर, ढ़ढ़वल में शिव मंदिर मर्यादपुर, फतेहपुर ताल रतोय में पोखरा पर स्थित शिव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में कांवरियों ने विधि विधान से भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया।
इनसेट
आईडीए ने कांवरियों का किया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
मऊ। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन के तरफ से नगर के निजाममुद्दीनपुरा में बरपुर मोड़ के पास कांवरियों के लिए नि:शुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. एसके पांडेय, दंत चिकित्सक डॉ. अंजनी त्रिपाठी ने सभी कांवरियों को दवा वितरण कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया।

पूर्व अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने नि:शुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जांच किया। इस अवसर पर डॉ. अश्वनी सिंह, डॉ1 दीपक सिंह, डॉ. शैलेश केशरवानी, डॉ. मयंक चौबे, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, अनिल, अजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed