{"_id":"5d66cc658ebc3e01557e5443","slug":"mau-news-political-mau-news-vns480654418","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वागत के बहाने कार्यकर्ताओ संग शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोसी के सर्वोदय पीजी कालेज में भाजपा बूथ,सेक्टर कार्यकर्ता बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। घोसी विधायक फागू चौहान के बिहार का राज्यपाल बनने के बाद से ही रिक्त हुई सीट पर सियासत शुरु हो गई थी। लेकिन भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का बुधवार को जिले में हुए दौरा होने के बाद से उपचुनाव को लेकर चल रही सियासत गरमा गई। वैसे तो स्वतंत्रदेव सिंह का जिले में आगमन संगठन की मजबूूूती को लेकर था। लेकिन उनके आने और कार्यकर्ताओं में मची स्वागत की होड़ ने साबित कर दिया कि उपचुनाव में प्रत्याशी बनने की होड़ की प्रतिर्स्पधा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में इस बात को संकेतों में बोले कि आगामी उपचुनाव में एक बार फिर से कमल का फूल घोसी में खिलेगा। बताते चले बीते दिनों विधान सभा घोसी सीट से विधायक रहे फागू चौहान को बिहार राज्य का राज्यपाल बना दिया गया। इससे घोसी विधान सभा की सीट पर उपचुनाव होना तय है। हालांकि अभी चुनाव की घोषणा तो नहीं हुई लेकिन सियासत करने वाले तैयारी में जुट गए है। ऐसे में प्रत्याशी की दौड़ में शामिल कार्यकर्ताओं के लिए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का जिले में आना किसी शुभ मुहुर्त से कम नहीं रहा। रेलवे स्टेशन से लेकर घोसी स्थित सर्वोदय पीजी कालेज तक पूरी सड़क जहां होर्डिंग और बैनर्स से पटे थे, वहीं प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वालों की भीड़ भी कम नहीं थी। डांडी चट्टी पर पुन: पार्टी का दामन थमने वाले योगेंद्र नाथ राय ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया, तो दो सौ मीटर की दूरी पर मनोज राय ने अपने शक्ति का प्रदर्शन कर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हजारों की संख्या में यहां कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा थी, बाबू इंटर कालेज से महज सौ मीटर की दूरी पर कोपागंज में थाने के बगल में पूर्व मंत्री उत्पल राय और अखिलेश तिवारी ने अन्य कार्यकर्ताओं के संग प्रदेश अध्यक्ष का भव्य तरीके से स्वागत किया। इस दौरान उत्पल राय ने स्वतंत्र देव सिंह को गदा भेंट कर उन्हें माला पहनाया। इसमें सभी नेेता समाहित हो गए थे। इसके अलावा काफिला घोसी की तरफ बढ़ता गया और स्वागत का क्रम यूं ही चलता रहा। टिकट की फहरिस्त में शामिल लोग प्रदेश अध्यक्ष को अपनी तरफ आकर्षित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहत रहें थे। प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में सैकड़ों वाहन शामिल रहें। करीब पांच सौ मीटर लंबे काफिले में प्रत्याशी बनने की चाह रखने वालों की गाड़ियां मय उनके नाम लिखे पोस्टर के साथ शमिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।