फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news meeating

‘अपूर्ण कार्यों को समय से पूरा करें’

Mon, 29 Jul 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
mau news meeating
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना की बैठक को संबोधित करते प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : MAU
मऊ। जनपद के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। मंत्री ने अपूर्ण कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। कांवरियों की सुरक्षा के संबंध में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि संबंधित मन्दिरों में सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था तथा पुलिस फोर्स तैनात की गई है। अपराधिक घटनाओं ,दहेज हत्या में दोषी पति, सॉस, ससुर सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिये गये हैं। मंत्री ने कानून व्यवस्था के साथ विकास कार्यों में आपदा राहत दीनदयाल विद्युतीकरण योजना, गेहूं खरीद, सड़कों को गड्डा मुक्त करना, साफ-सफाई नलकूप, शौचालय, बेसिक शिक्षा, पेय जल, प्रधान मंत्री आवास योजना, मनरेगा, सिंचाई, कृषि, पीडब्ल्यूडी, आवास, शहरी आजीविका मिशन, डूडा, गन्ना, समाज कल्याण सहित सभी विभागों की विकास कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने अपूर्ण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिया। इस अवसर सीआरओ हंसराज, डीडीओ वीएस राय, परियोजना निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, समस्त उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी रानीपुर, खण्ड विकास अधिकारी परदहां सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed