फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news death

तमसा में डूबकर दो युवकों की मौत

Mon, 29 Jul 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
mau news death
कोपागंज। थाना क्षेत्र के नौसेमर घाट पर तमसा नदी में सोमवार की सुबह नहाते समय दो युवक नदी में डूब गए। जानकारी मिली तो लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। चार घंटे बाद डूबे युवकों के शव घाट से 100 मीटर की दूरी पर मछुआरों के फेंके गए जाल में फंसे मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, कोपागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर ताल नरजा निवासी अमित 20 पुत्र प्रभुनाथ और शैलेंद्र 18 पुत्र अनिल सोमवार को नौसेमरघाट स्थित बारह दुअरिया मंदिर पर सावन में लगने वाले मेले में गए हुए थे। सुबह नौ बजे दोनों मंदिर के पास ही तमसा नदी में नहाने चले गए। नहाते समय अचानक शैलेंद्र गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख अमित उसे बचाने पहुंचा लेकिन उसे बचाने के प्रयास में वह भी डूब गया। दो युवकों के एक साथ डूबने की सूचना मिली तो सीओ श्वेता आशुतोष ओझा और कोपागंज पुलिस मौके पर पहुंचे। उनकी तलाश कराने के लिए मछुआरों ने नदी में जाल फेंका था। जहां चार घंटे के बाद घाट से 100 मीटर की दूरी पर दोनों युवकों के शव मछुआरों के फेंके गए जाल में फंसे मिले। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना से परिजनों के साथ ही गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक अमित आईटीआई इलेक्ट्रानिक ट्रेड से कर रहा था। जबकि शैलेंद्र 12 वीं का छात्र है। अमित तीन भाईयों में सबसे छोटा था। जबकि शैलेंद्र भी तीन भाईयों में सबसे छोटा है। घटना के बाद फतेहपुर ताल नरजा के ग्राम प्रधान प्रति बिरजू निषाद ने आस पास के निषाद समुदाय के लोगों को एकत्रित कर डूबे युवकों की तलाश करने में अहम भूमिका निभाई, जबकि पुलिस तमाशबीन बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed