फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news crime

मारपीट में एक पक्ष से सात लोग घायल

Wed, 24 Jul 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
mau news crime
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र में आदेडीह गांव स्थित भेलू का पाकड़ पुरवे में सोमवार की देर रात ग्राम सभा की पोखरी पर अतिक्रमण और ताजिया के चबूतरा के विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई बैठक में मामला सुलझने की बजाय उलझ गया। इस दौरान हुई कहासुनी के बाद हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गए। समय रहते पुलिस के मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करने से मामला बड़ा रूप नहीं ले सका। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन की हालत गंभीर देख उन्हें बीएचयू रेफर किया गया। पुलिस ने तहरीर पर 24 नामजद तथा 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि एक पक्ष से चार आरोपियों को हिरासत में लेरकर पूछताछ की जा रही है। तनाव देख गांव में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

आदेडीह गांव स्थित भेलू का पाकड़ पुरवे में बीचों बीच ग्राम सभा की एक पोखरी है। दोनों समुदाय के लोगों के घरों का नाबदान का पानी उसकी में गिरता है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश से लोगों के घरों में बरसात का पानी घुस गया था। इसी को लेकर गांव के लोगों ने सोमवार की शाम बैठक कर पोखरी की पैमाईश कराकर उसकी खुदाई कराने का निर्णय लिया। निर्णय को लेकर दोनों समुदाय के बीच कहासुनी हो गई। देखते-देखते सैकड़ों लोग जमा हो गए और एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी डंडे, भाला, गडांसा से हमला कर दिया। मारपीट में एक पक्ष से रविंद्र, कालिंदी, नरेंद्र, बडे़ लाल, रामरती, विकास गोड़, शीला सहित सात लोग घायल हो गए। इनमें रविंद्र, कालिंदी और नरेंद्र की हालत गंभीर है। दूसरे पक्ष के एहसान को भी पथराव में चोटें आईं। डाक्टरों ने रविंद्र की हालत चिंताजनक देख वाराणसी रेफर कर दिया। उधर घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक पक्ष के नरेंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने एहसान, इरफान, इलियास, कमरूदीन, बदरूदीन, समसुद्दीन, सेराज,रियाज, हसमुद्दीन, मैनुद्दीन, नशुरूद्दीन, मोहम्मद शहीद सहित 12 नामजद सहित 50 अज्ञात लोगों पर तथा दूसरे पक्ष के एहसान की तहरीर पर पुलिस ने 12 नामजद सहित 30 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सिटी राजकुमार ने बताया कि गांव सभा की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर दोनों में विवाद की बात सामने आई है। बैठक में मामला सुलझ भी गया था, लेकिन शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति के उत्पात से मामला मारपीट तक जा पहुंचा। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तार जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed