{"_id":"6ac693de3f3bf86c9f02b544","slug":"massive-traffic-jam-at-ghazipur-t-junction-during-the-bjps-seva-jyoti-yatra-mau-news-c-295-1-svns1029-153179-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा के दौरान गाजीपुर तिराहे पर लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा के दौरान गाजीपुर तिराहे पर लगा भीषण जाम
विज्ञापन
नगर के गाजीपुर तिराहा पर एक लेन पर भाजपा का कार्यक्रम होने के चलते लगा जाम,लगी वाहनों की लंबी क
मऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ''सेवा पखवाड़ा'' के तहत बुधवार को नगर के गाजीपुर तिराहे पर ''सेवा ज्योति यात्रा'' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के नाम पर गाजीपुर तिराहे की एक लेन को पूरी तरह से रिजर्व कर दिया गया। केवल एक लेन से आवागमन होने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई और पूरा नगर दिनभर भीषण जाम के झाम में फंसा रहा।
गाजीपुर तिराहा मुख्य मार्ग होने के कारण जैसे ही एक लेन बंद हुई, सड़कों पर गाड़ियों का दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते नगर के ब्रह्मस्थान से लेकर कलेक्ट्रेट तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ-साथ ई-रिक्शा और ऑटो जाम में इस कदर फंसे कि लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया। जाम में कई एंबुलेंस गाजीपुर तिराहे के पास फंसी रहीं।
कार्यक्रम का समय सुबह का होने के कारण दफ्तर, कचहरी और अस्पताल जाने वाले लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। कचहरी जाने वाले अधिवक्ता और वादकारी समय से अदालत नहीं पहुंच सके। वहीं कलेक्ट्रेट व अन्य सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी भी जाम में फंसे रहे, जिससे दफ्तरी कामकाज प्रभावित हुआ।